: माता पिता है पहले गुरु प्रतिदिन करना चाहिए उनका सम्मान- गायत्री पुरोहित, शाउमावि मे स्नेह सम्मेलन का पुरस्कार वितरण कर आयोजन का हुआ समापन
Admin
Mon, Jan 13, 2025
अमझेरा। महाराव शा उ मा वि के विद्यार्थियों के वार्षिकोत्सव का पारीतोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, विशेष अतिथि सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद प्रतिनिधि शुभम दिक्षीत, उप सरपंच अर्जुन सिह मोहनिया, पंच धीरेन्द्र रघुवंशी थे । अतिथियों ने सर्वप्रथम सरस्वती माता एवं बख्तावर सिह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवल्लित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गायत्री पुरोहित ने कहा कि हमारे प्रथम गुरु माता पिता है प्रतिदिन उनके चरण स्पर्श कर दिन कि शुरुआत करना चाहिए। शिक्षा, संस्कार व चरित्र निर्माण की गाथायें हमारे धर्म शास्त्रों में कही गयी है,विद्वान मनीषियों ने भी विद्वता से इन विषयों पर काफी बाते कहीं है इन्हे हमारे जीवन में उतारने की जरूरत है । समाज व राष्ट्र की सेवा में हमारे विद्यार्थी जीवन के सबक महत्वपूर्ण होते है । सुश्री पुरोहित ने भगवान श्री राम के चरित्र की महती भूमिका को जीवन में आदर्श रूप में अपनाने की बात कही । जनपद प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने अपने सम्बोधन मे विधार्थीयो को पढ़ाई के साथ खेलो मे भी बड़ चढ़कर भाग लेने कि बात कही। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे विद्यार्थियों की 100मीटर, 200मीटर दौड, रस्साखेंच, खो खो कबड्डी , गोला फेक, क्रिकेट प्रतियोगिता, डाजबाल, प्रतियोगिता सहित विभीन्न खेल गतिविधियों ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधिक सप्ताह, व अन्य अवसरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं के पुरूस्कार वितरीत किये गये ।
स्वागत भाषण शिक्षक राघवेन्द्र सिंह कमरिया ने देते हुए मांग पत्र का वाचन किया । विद्यालय की प्रमुख मांगो में मंच परिसर की दोनो भवनो के मध्य की खुली छत पर डोम आकार का स्ट्रक्चर निर्माण करवाने, उपलब्ध ऊपरी कक्षो पर पडी हुई जमीन पर तीन अतीरिक्त कक्ष बनवाने तथा प्राचार्य व बालवाडी कक्ष के जिर्णोद्धार कराये जाने की बात का निवेदन किया । छात्र संघ की अध्यक्ष व प्राचार्य श्री एस ए शेख ने मांगो के संबध में ज्ञापन प्रेषित किया । शिक्षिका ममता परिहार, शोभा तोमर, शैलेन्द्र चौहान, खालिद कुरेशी, राजेश शर्मा, मोनिका मोदी,श्रद्धा गुप्ता, अजय शर्मा,जितेन्द्र प्रजापत, वर्षा ठाकुर, सुरभि गुप्ता, जयवर्धन सोलंकी, खुशबू शर्मा, शुभांगी मंडलोई,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप सिंह पंवार ने किया । प्राचार्य सेफुद्दीन शेख ने आभार अभिव्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन