ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: खरेली घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर मां बेटी की मौत

Admin

Mon, Mar 10, 2025
  सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर खरेली घाट में बाइक व स्कूटी की आमने सामने टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव को सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर ले जाया गया। जहां शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर खरेली घाट पर बाइक क्रमांक एमपी 11 जेडबी 6063 तथा स्कूटी क्रमांक एमपी 11 एमएस 8668 की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार महिला सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में धार के छत्रिपूरा निवासी 55 वर्षीय अवंति पति महेश तथा 24 वर्षीय जया पिता महेश की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार संदीप पिता गणेश निवासी अर्जुन कॉलोनी धार, रंजीत पिता सरदार निवासी अर्जुन कॉलोनी धार तथा मनोज पिता रमेश निवासी धार घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही अमझेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवागमन सुचारू करवाया तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक मां-बेटी सरदारपुर के समीप ग्राम बिछिया में अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे। जहां से वापस धार लौटने के दौरान यह हादसा हुआ हैं।
  • अमझेरा थाना प्रभारी डॉ. आयुष जाखड़ (आईपीएस) ने बताया कि खरेली घाट पर बाइक व स्कूटी की भिड़ंत की सूचना मिली थी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें