ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: महाराव बख्तावर सिह कि स्मृति मे एकदिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न ,डी आर पी धार बनी विजेता

Admin

Mon, Dec 2, 2024
अमझेरा। अमर शहीद महाराव बख्तावर सिह कि स्मृति मे एक दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बस स्टेण्ड पर किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता मे 16 टीमों के बिच लिग, सेमीफाइनल, मुकाबले खेले गये। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता रवि पाठक, नीलंबर शर्मा, भगवानदास खंडेलवाल, मोहन सिह ठाकुर, शुभम दीक्षित, विजय दीक्षित, राहुल शर्मा, आदि ने महाराव बख्तावर सिह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कमदपुर महू एवं भैरव क्लब के बिच हुआ जिसमे महू कि टीम ने विजय हासिल कि। रात्रि मे फाइनल मैच डी आर पी धार एवं बजरंग क्लब टांडा कि टीम के बिच हुआ जिसमे धार कि टीम ने विजय प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम कि। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्रथम पुरस्कार विकास दीक्षित कि स्मृति मे जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित के द्वारा 10555 रुपये नगद प्रदान किए गये। द्वितीय पुरस्कार युवा नेता रेमसीह गबराल भूरिया के द्वारा 5555 रुपये बजरंग क्लब टांडा टीम को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का बेस्ट फिल्डर शिवम रावत बड़दा को एवं ट्राफीया अर्जुन मोहनिया उपसरपंच ग्राम पंचायत अमझेरा द्वारा प्रदान कि गई। सभी मैच कि अंपायरिंग पिटिआई अश्विनी दीक्षित, संजय दीक्षित, निसार खान के द्वारा कि गई। मैच कि स्कोरिंग गेंदलाल अगलेचा, मनोज पटेल, नंदन शर्मा, कमेंट्री खालिद कुरैशी के द्वारा कि गई। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित व आभार अजय शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें