ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: एसडीओपी आशुतोष पटेल का स्थानांतरण होने पर पत्रकारों ने सम्मान कर दी बिदाई,एसडोपी बोले यहा का अनुभव मेरे लिए भविष्य में काफी मददगार रहेगा,सरदारपुर की सकारात्मक पत्रकारिता की भी प्रंशशा की

Admin

Tue, Nov 26, 2024
    सरदारपुर। एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल का इंदौर स्थानांतरण होने पर स्थानीय पत्रकारों ने उनका सम्मान कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष व पत्रकार दीपक जैन ने कहा कि सरदारपुर में एसडीओपी रहते हुए श्री पटेल ने अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग से जनता और पुलिस के बीच के संवाद को कायम रखा। चाहें राजगढ़ में चेन स्नैचिंग की वारदात हो या फोरलेन पर रापी गैंग का आतंक हो। श्री पटेल ने टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए अपराधियो को सलाखों के पीछे भेजा।     इस अवसर पर एसडीओपी पटेल ने कहा कि सरदारपुर क्षेत्र में रहकर कार्य करने का अनुभव मेरे लिए भविष्य में काफी मददगार रहेगा। यहां के पत्रकार काफी सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं। पत्रकारों का हमेशा मुझे सहयोग मिलता रहा। उन्होंने स्वर्गीय पत्रकार महेश गर्ग व स्वर्गीय पत्रकार मुस्लिम शेख के पत्रकारिता के विषय पर भी प्रशंसा करते हुए कहा कि सरदारपुर पत्रकारिता जगत के यह स्तंभ रहे है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गर्ग, आरिफ शेख, रमेश प्रजापति, अशोक नायमा, बालूसिंह बारिया मौजूद रहे। एसडोपी आशुतोष पटेल ने इस अवसर पर सभी पत्रकारो को अपनी और से एक एक पुस्तक भी भेंट की ।            

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें