ब्रेकिंग

सरदारपुर तहसील में ब्राह्मण समाज का 8 स्थानों पर होगा अन्नकूट महोत्सव, घर-घर पहुंचकर दिया जा रहा निमंत्रण

गुजरात में अवैध शराब पहुंचना बिना सरकार के संरक्षण के संभव नहीं - पटवारी

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

सूचना

: प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने विधायक प्रताप ग्रेवाल को सौंपा ज्ञापन

Admin

Mon, Oct 14, 2024
सरदारपुर । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को विधायक कार्यालय पर पहुंचकर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया है कि प्रदेश मे सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल मे लगातार अबोध बालिकाओ जिमे एक वर्ष से लेकर 10 वर्ष तथा 70-75 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाओ के साथ बलात्कार की घटनाएं निरंतर घटित हो रही है छोटी-छोटी बच्चियो के साथ बलात्कार एवं हत्या होना आम बात हो गई है  जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश मे बालिकाओ एवं महिलाओ का जीवन संकट मे पड गया है एवं महिला अत्याचार मे प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नंबर एक पर पहुंच गया है जिससे समस्त प्रदेशवासियो का सिर शर्म से झुक गया है। प्रदेश मे पौने तीन साल मे हजार के करीब बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है जिससे छोटी-छोटी बच्चियो, छात्राओ का स्वतंत्र रूप से भ्रमण करना मुश्किल हो गया है। पिछले दिनो ग्वालियर, अनूपपुर, टिकमगढ, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, खंडवा, रीवा, मुरैना आदि स्थानो पर बालिकाओ एवं महिलाओ के साथ बलात्कार एवं उनकी हत्याओ की घटनाएं हो चुकी है जिससे आमजन का जीवन मुश्किल मे आ गया है। ज्ञापन के माध्यम से विधायक ग्रेवाल से मांग की गई है कि क्षैत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधी होने के नाते प्रदेश मे लगातार अबोध बालिकाओ, छात्राओ, महिलाओ के साथ बलात्कार की घटनाएं एवं उनकी हत्या की रोकथाम हेतु अपने-अपने स्तर पर कडे एवं प्रभारी कदम उठाए जिससे इस तरह की घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन का वाचन सरदारपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने किया, इस दौरान दसई ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द पाटीदार, अमझेरा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, राजगढ शहर अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, केकडिया डामोर, अंतर ंिसह पुजारी, जनपद सदस्य मदन वसुनिया, रविन्द्र पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें