: प्रदेश स्तरीय संगठन के आह्वान पर तीन सुत्रीय मांगो को लेकर हडताल पर उतरे संविदा स्वास्थ कर्मी
Admin
Mon, Apr 24, 2023
सरदारपुर। प्रदेश स्तरीय संविदा स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी संगठन के आह्वान पर सोमवार को सरदारपुर विकासखंड अंतर्गत पदस्थ समस्त संविदा अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी 3 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर खंड चिकित्सा अधिकारी बीआर कौशल को ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है।
ज्ञापन के दौरान डॉ. शीला मुजाल्दा, बीपीएम आरएस गडरिया, डॉ. हशमत बख्श, लालसिंह झानिया, शीतल अग्निहोत्री, नानूराम चोधरी सहित समस्त विकासखंड अंतर्गत पदस्थ संविदा अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें। ज्ञापन का वाचन संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन पाटीदार ने किया।
संगठन के तहसील अध्यक्ष डॉक्टर नानूराम चोधरी ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से प्रसूति केंद्र पर टीकाकरण, केंद्र पर एनबीएसयू, एनआरसी, गर्भवती माताओं की जांच एवं गर्भवती माताओं को आयरन सुक्रोज, प्रसूति सहायता योजना में जननी सुरक्षा योजना मे हितग्राही को परेशानी का सामना उठाना पड़ेगा। तथा विभाग के समस्त ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में भी संविदा अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा ही कार्य किया जाता है, हड़ताल से उक्त कार्य भी बाधित होकर ऑनलाइन कार्य में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन