ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: गीता जयंती पर श्री कृष्ण रुखमणि हरण स्थल अमका झमका तीर्थ पर भजन संध्या का आयोजन ,भजनो पर झूमें श्रद्धाल

Admin

Thu, Dec 12, 2024
  अमझेरा। गीता जयंती केअवसर पर अति प्राचीन श्री कृष्ण रुखमणि हरण स्थल अमका झमका तीर्थ पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। परिसर मे बाबा खाटूश्याम का सुंदर दरबार भी सजाया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत एस डी एम आशा परमार, नायब तहसीलदार पंकज यादव, पूर्व विधायक वेल सिह भूरिया, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह मिण्डा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, सरपंच मनु बाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित आदि के द्वारा बाबा खाटूश्याम का पूजन कर अखंड ज्योत प्रजवलित कि गई।   भजन संध्या मे गायक संजय सिह चौहान, गायिका पूजा पटेल इटारसी के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनो कि प्रस्तुति दी । मीठे रस से भरियों जी राधा रानी लागे आदि भजनो पर भक्तो ने नृत्य किया। समापन पर अम्बिका माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिर एवं बाबा खाटूश्याम कि महाआरती का आयोजन हुआ जिसके बाद 56 भोग का महाप्रसादी भक्तो को वितरित किया गया। माता मंदिर एवं परिसर मे आकर्षक विधुत सज्जा कि गई। इस अवसर पर अमका झमका विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश राठौड़, राजेंद्र शर्मा, प्रवीण गुप्ता, एडवोकेट अमित तिवारी, आशीष सोनी, अनुराग चंदेरिया आदि अन्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें