ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: नवागत एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने संभाला कार्यभार मीडिया से चर्चा मे कहा की अपराधों पर नियंत्रण रखना पहली प्राथमिकता,जनता सीधे जुडकर बता सकती है समस्या

Admin

Fri, Nov 29, 2024
  सरदारपुर। अनुभाग क्षेत्र सरदारपुर के नवागत एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बुधवार को सरदारपुर एसडीओपी का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद नवागत एसडीओपी परिहार ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अपराधों पर नियंत्रण रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अपराधो में सही विवेचना करेंगे ताकि अपराधी बच ना पाए तथा बेकसूर फंस ना पाए । एसडीओपी श्री परिहार ने कहा की असामाजिक तत्वो पर कानूनी कार्रवाई करेंगे ताकि आम जनता शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन जीए । आपने कहा कि जनता सीधे जुड़कर अपनी समस्या उन्हे बता सकती हैं। डिजीटल अरेस्ट एंव साईबर अपराधो पर चर्चा करते हुये एसडीओपी परिहार ने कहा की वर्तमान समय मे इस प्रकार के मामले बढे है। सरदारपुर अनुभाग मे ऐसे मामले हुये की नही इसकी जानकारी लेगे। आपने आम जनता से कहा की जागरूकता ही इस प्रकार के मामलो मे बचाव है। दरअसल 23 नवंबर को गृह विभाग द्वारा एक आदेश जारी करते हुए सरदारपुर एसडीपीओ आशुतोष पटेल को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध नगरीय इंदौर के पद पर पदस्थ करते हुए कार्यवाहक सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर विश्वदीप सिंह परिहार को एसडीओपी सरदारपुर के पद पर पदस्थ किया था।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें