ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: श्रद्धा एंव भक्ति के साथ हुआ नवरात्रि पर्व का आरंभ,चुनरी यात्रा निकालकर बडे अंबे माता को चुनरी ओढाई,विभीन्न मंदिरो पर भी शक्ति पीठो से ज्योत लाकर की गई घट स्थापन्ना

Admin

Thu, Oct 3, 2024
  बरमंडल । नवरात्रि पर्व को लेकर माताभक्तो में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पहले दिन सदर बाजार में विराजित बड़ी अम्बे माता मंदिर समिति द्वारा लाबरिया दसाई मार्ग पडूनी स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। भव्य चुनरी यात्रा में नवरंग इवेंट्स इंदौर के सुप्रसिद्ध ढोल ताशे और इंदौर के प्रसिद्ध बाहुबली हनुमान विशेष आकर्षण का केंद्र रहें। चुनरी यात्रा का ग्राम में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया वही यात्रा में बालिकाएं , महिलाएं जगह जगह गरबा नृत्य कर मातारानी की चुनरी यात्रा की अगवानी कर रहे थे। नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा बड़े अंबाजी मंदिर पहुंची जहां मातारानी को चुनरी समर्पित कर महाआरती कर महाप्रसादी बांटी गई। नवरात्रि के प्रथम दिन ग्राम के अन्नपूर्णा माता , बड़ी अंबाजी , चामुंडा माता , नागलेचा माता , भवानी माता , पहाड़ी पर विराजित कालिका माता , देवल माता , उमिया माता , रविदास मोहल्ले में विराजित अम्बे माता मंदिर में मातारानी का मनमोहक श्रृंगार कर संध्या को महाआरती कर महाप्रसादी बांटी गई। नवरात्रि के प्रथम दिन अलसुबह से ही मंदिरों में माताभक्त दर्शन के लिए आने लगे। वही मंदिरों में विभिन्न शक्तिपीठों से लाई गई ज्योत स्थापित की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें