ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: एम.पी. ट्रांसको की अनुपम पहल राजगढ़ (धार) में आउटसोर्स वाहन चालक विश्वकर्मा जयंती पर सम्मानित



राजगढ़ (धार)। एम.पी. ट्रांसको के फील्ड कार्मिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आग उगलती गर्मी, कड़कड़ाती ठंडी या मूसलाधार बारिश जैसी किसी भी विषम परिस्थिति में साथ देने वाले कंपनी के वाहन चालकों के साथ आउटसोर्स एवं निजी वाहन चालकों के समर्पण, कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा को स्वीकार कर, उनके कार्य के महत्व को मान्यता देने के लिए एम.पी. ट्रांसको ने राजगढ़ (धार) समेत प्रदेश भर में पहली बार भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इन वाहन चालकों को सम्मानित कर एक अनुपम पहल की है।

मुख्य अभियंता ए.बी. गुप्ता की परिकल्पना पर मध्यप्रदेश में राजगढ़ (धार) सहित एम.पी. ट्रांसको के सभी 51 वृत एवं संभागीय स्तर के कार्यालयों में यह अनूठा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राजगढ़ (धार) में 04 वाहन चालकों समेत प्रदेश में एम.पी. ट्रांसको ने 396 वाहन चालकों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।


वाहन चालकों का योगदान अमूल्य: इंजी. सुनील तिवारी
इस अवसर पर अपने संदेश में प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन हो या सब स्टेशन, किसी भी इमरजेंसी में जल्द से जल्द और सम्पूर्ण सजगता, सतर्कता व सुरक्षा के साथ मेंटेनेंस टीम को कार्य स्थल पर पहुॅचाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाने वाले ये वाहन चालक साधुवाद के पात्र हैं क्योंकि इनके कारण ही मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी न्यूनतम संभव समय में इमरजेंसी के अपने कार्य पूरा करने में सफल होती रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें