ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: इमाम हुसैन की याद में मनाया मोहर्रम पर्व ,निकाला ताजियों का जुलूस

Admin

Sun, Jul 30, 2023

अमझेरा। हजरत हसन हुसैन की शहादत की याद में मनाएं जाने वाला मोहर्रम पर्व की 11 वीं तारीख को बेंड की मातमी धुन के साथ जूलूस निकाल कर करबला स्थानीय तालाब पर विसर्जन किया गया। इस दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। हकीम चौक पर हुसेनी अखाड़े के उस्ताद नासीर पठान, खलीफा वसीम उद्दीन, सदर शौकत पटेल, का साफा बांधकर, व माला पहनाकर ग्राम पंचायत अमझेरा, एवं ग्राम राजपुरा के मोहन मुकाती, बावुलाल देवड़ा, मोहन चौधरी, आदि अन्य के द्वारा शानदार स्वागत किया गया। इससे पहले मोहर्रम की 10 वीं तारीख को आधा दर्जन ढोल, ताशे, डीजे, अखाड़े , के साथ मुख्य मार्गों से निकला मोहर्रम जूलूस,जो शाम से लेकर देर रात तक चला। जामा मस्जिद चौक पर अखाड़े के हिंदू मुस्लिम कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए। रास्ते में जगह-जगह मोहल्ले वासियों ने चाय नाश्ता पानी का इंतजाम किया वही हलीम लंगर, का आयोजन भी रखा गया। थाना प्रभारी सीबी सिंह, अपनी टीम के साथ पुरे समय मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें