: आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करे - विधायक प्रताप ग्रेवाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर रखी मांग
Admin
Tue, Aug 8, 2023
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित जनप्रतिनिधीयो एवं समाजजनो द्वारा मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर एसडीएम कार्यालय पहुचकर तहसीलदार मुकेश बामनिया को ज्ञापन सौंपकर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश मे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि धार जिला सहित मध्यप्रदेश एक आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है आदिवासी समाज अनादिकाल से ही अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओ और रीति-रिवाजो को सवंर्धित एवं संरक्षित करने के लिए जाना जाता है, जिसे संवैधानिक तौर पर भारत के संविधान मे अनुसूचित जनजाति के रूप मे एक अलग विशिष्ट पहचान मिली है। वर्ष 1994 मे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस द्योषित किया गया है इस दिन आदिवासी समाज अपने मानव अधिकारो के संवर्धन एवं संरक्षण को बताता है एवं अपनी मूलभुत सुविधाओ एवं अपनी समस्याओ से संयुक्त राष्ट्र संघ को अवगत करवाता है। इस दिवस को धार जिले सहित मध्यप्रदेश मे संपूर्ण आदिवासी समाज वृहद् उत्सव के रूप मे अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाता है जिसमे शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल होते है।
पूर्व मे भी प्रदेश मे विश्व आदिवासी दिवस पर कमलनाथ सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश द्योषित किया गया था लेकिन इस वर्ष अभी तक सार्वजनिक अवकाश द्योषित नही किया गया है जिससे मध्यप्रदेश शासन के प्रति नकारात्मक संदेश फेल रहा है। इसलिए 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश मे सार्वजनिक अवकाश द्योषित करने का आदेश जारी किया जाए, ताकि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी सहित समस्त आदिवासी समाज विश्व आदिवासी दिवस उत्साह पूर्वक मना सके। इस दौरान सरदारपुर नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, पूर्व सरपंच कैलाश भूरिया, विरसन भगगत, दिलीप वसुनिया, बबलु सोनेर, निरज कटारे, भरत सिंगार, राजु मुनिया, पारस गुण्डिया, राकेश बारिया, राजेश गुण्डिया, धीरज पाटीदार, परवेज लोदी आदि जनप्रतिनिधी, कार्यकर्ता एवं आदिवासी समाजजन उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन