ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: राजगढ़ नगर में 18 करोड के विकास कार्यो का विधायक ग्रेवाल ने किया भूमिपुजन एवं लोकार्पण,5 ई-रिक्शा कचरा वाहन एवं महाराणा प्रताप वाटिका मे मनोरंजन ट्रेन का किया शुभारंभ

Admin

Tue, Jan 14, 2025
राजगढ । नगर के विकास मे कभी भी कोई कमी नही आएगी, राजगढ नगर का समग्र विकास किया जाएगा। नगर परिषद् चुनाव के दौरान जनता से किए वादो को नगर परिषद् द्वारा निरंतर पूरा किया जा रहा है यह बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मंगलवार को राजगढ नगर मे 18 करोड की लागत से किए गए भूमिपुजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। सर्वप्रथम विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल एवं पार्षदगणो द्वारा रेलिया डेम पर अमृत 2.0 अंतर्गत 15.96 करोड की लागत से जलप्रदाय योजना एवं फील्टर प्लान्ट कार्य, 60.79 लाख की लागत से वाॅटर बाॅडी रिज्युविनेशन कार्य का भूमिपुजन किया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप वाटिका मे बच्चो के लिए मनोरंजन टैªन का लोकार्पण किया, इस दौरान टैªन मे बैठकर बच्चो ने आनंद उठाया। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा वार्ड 1 मे 9.50 लाख के, वार्ड 2 मे 19.51 लाख के, वार्ड 3 मे 51 लाख के, वार्ड 4 मे 25.09 लाख के, वार्ड 12 मे 12.22 लाख की लागत से निर्मीत हुए विभीन्न सीसी रोड निर्माण कार्य का नगर परिषद् अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदो के साथ लोकार्पण किया। इसके पश्चात मैला मेदान पर 5 ई-रिक्शा कचरा वाहन का लोकार्पण किया।  मंगलवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। अमृत 2.0 अंतर्गत 27.52 लाख की लागत से स्मृति वन मे निर्मीत ग्रीन स्पेस पार्क एवं ओपन जीम का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान पूर्व न.प. अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, वरिष्ठ नेता नवीन बानिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, पार्षद सनी सिसौदिया, अंगुरी बलराम मकवाना, चिन्टु चोहान, राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधी निलेश सिंगार, भारत सिंगार, प्रवीण गुरू जैन, निलेश सोनी, अजय जायसवाल, शंभु परवार, सरदारपुर के पार्षद संजय जायसवाल, अंतरसिंह पुजारी, मांगीलाल डामर, शोएब खान, नगर परिषद् सीएमओ आरती गरवाल, उपयंत्री विक्रम भाबोर, लेखापाल सुरेन्द्रसिंह पंवार, राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा, अर्जुन चोयल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें