ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: इन्दौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सरदारपुर एवं राजगढ चोकडी पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर विधायक ग्रेवाल ने केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर को लिखा पत्र

Admin

Wed, Nov 27, 2024
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बुधवार को सडक एवं परिवहन विभाग के केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी एवं नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखकर इन्दौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सरदारपुर मे भौपावर चोकडी एवं राजगढ मे कुक्षी चैकडी पर ओवरब्रिज निर्माण करने एवं हाईमास्क लाईट लगाने की मांग रखी। विधायक ग्रेवाल द्वारा मांगोद चैपाटी एवं फुलगाॅवडी मे सर्विस रोड निर्माण करने की मांग भी रखी है। पत्र मे बताया गया है कि इन्दौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर मे कई स्थानो पर रोड क्रासिंग वाले स्थानो पर ओवरब्रिज निर्माण, सर्विस रोड निर्माण की आवश्यकता थी लेकिन ओवरब्रिज निर्माण एवं सर्विस रोड का निर्माण नही होने से आए दिन दुर्घटनाए हो रही है जिस पर ओवरब्रिज निर्माण एवं सर्विस रोड का निर्माण होने से दुर्घटनाओ पर लगाम लगाई जा सकती है। साथ ही भोपावर चैकडी एवं कुक्षी चैकडी पर हाईमास्क लाईट नही होने से रात्रि मे परेशानियां होती है इसलिए रात्रि मे सुविधा हेतु हाईमास्क लाईट लगाई जाना अत्यंत आवश्यक है। मांगोद मे पुराने मार्ग पर एवं फुलगाॅवडी मे भी सर्विस रोड की मांग लंबे समय से की जा रही है जिस पर विधायक ग्रेवाल ने सक्रियता दिखाते हुए पत्राचार किया है यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें