ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अंचल मे तेज बारिश से माही नदी उफनी,माही मुख्य बांध मे 80 सेमी बढा पानी,माही 4.40 मीटर और कालीकराई 4.80 मीटर खाली

Admin

Fri, Jul 28, 2023

सरदारपुर। इस मानसून सत्र मे पहली बार तहसील क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों मे तेज बारिश का दौर शुक्रवार अल सुबह 6 बजे से जारी हुआ जो अलग-अलग क्षेत्रों मे सुबह 10 बजे तक जारी रहा। तेज बारिश से सरदारपुर मे माही नदी उफान पर रही तो भोपावर,बरमंडल सहित अंचल के कई हिस्सों मे नदी नाले उफान पर रहे।
तेज बारिश के बाद माही मुख्य बांध एवं उप मुख्य बांध कालीकराई मे भी जल वृद्धि हुई  है।


माही परियोजना के एसडीओ जे.एस.बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद माही मुख्य बांध मे 80 सेमी के करीब जल वृद्धि हुई है। बांध का जलस्तर बढ़कर 447.10 मीटर के लेवल पर पहुॅच गया। बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है। बांध अब 4.40 मीटर खाली है। इस सत्र मे बांध मे 6.10 मीटर के करीब पानी संग्रहित हो चुका है।


वही कालीकराई बांध का जलस्तर भी धीरे धिरे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बांध का जलस्तर 469.50 मीटर के लेवल पर है। बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 474.30 मीटर है  इस प्रकार बांध अब 4.8 मीटर खाली है। इस सत्र मे बांध मे 3.40 मीटर के करीब पानी की आवक हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें