: अति प्राचीन रुखमणि हरण स्थल अमका झमका तीर्थ पर महाप्रसादी का किया वितरण
Admin
Sat, Oct 12, 2024
अमझेरा। नवरात्रि मे अति प्राचीन रुखमणि हरण स्थल अमका झमका तिर्थ पर महाप्रसादी का वितरण किया गया। विगत कई वर्षो से अमझेरा के युवा अष्टमी तिथि पर फरियाली खिचड़ी का वितरण करते है। शुक्रवार को भी युवाओं द्वारा 4 कविंटल फरियाली खिचड़ी का महाप्रसादी दर्शनार्थियों को वितरण किया गया। साथ हि पास के ग्राम राजपुरा के साई फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा भी श्रद्धालुओं को फरियाली खीर का वितरण किया गया। अम्बिका माता मंदिर मे हवन भी सम्पन्न हुआ साथ हि नगर के श्री महालक्ष्मी माता मंदिर, माता जी की हवेली श्री हरि मंदिर, नाना देवी माता मंदिर मे पूरे दिन हवन का आयोजन किया गया।विज्ञापन
विज्ञापन