ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सनातन धर्म के प्रति जूनून लोधी दम्पत्ति 4 हजार किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा पैदल करेंगे हरिओम मंडल सरदारपुर ने स्वागत किया,2 हजार किलोमीटर की परिक्रमा हो चुकी है, समापन ओंकारेश्वर में करेंगे

Admin

Wed, Mar 5, 2025
    सरदारपुर। दमोह निवासी लोधी दम्पत्ति अमिता पति अजय सिंह पैदल नर्मदा परिक्रमा पर निकले हुए हैं। 4 हजार किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा पैदल करेंगे। अभी यात्रा 2 हजार किलोमीटर की पूरी हो चुकी है। हरिओम मंडल सरदारपुर ने लोधी दम्पत्ति का स्वागत करके यात्रा के प्रति शुभकामना दी गई। मंडल के शैतानसिंह चौहान,ओंकार प्रसाद गोस्वामी सरदारपुर को लोधी दम्पत्ति ने मुलाकात में बताया नर्मदा परिक्रमा यात्रा की शुरूआत ओंकारेश्वर से 3 माह पूर्व की गई है। संकल्प के तौर पर हम यात्रा कर रहे हैं। नर्मदा परिक्रमा की 4 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण होने पर ओंकारेश्वर नर्मदा तट पर समापन होगा। हरिओम मंडल सरदारपुर के सदस्य मंगलवार को महेश्वर नर्मदा क्षेत्र मे पहुंचकर शंकराचार्य विदुषी शारदा भारती शास्त्री के मुखारविंद से चल रही श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का रसपान कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें