: पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की आमत्रंण पत्रिका का वैदिक मंत्रोचार के साथ किया मुहर्त,
Admin
Fri, May 5, 2023

बरमंडल । पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की आमत्रंण पत्रिका का श्री गणेश मुहर्त श्री रामरामेश्वर धाम मे शुक्रवार को सुबह शुभ मुहर्त मे वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया। 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिये गांव के गणमान्य नागरिको एंव जजमानो की उपस्थिती मे आमत्रंण पत्रिका का शुभ मुहर्त उपाचार्य पं. उमेश दुबे द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ करवाया गया।
प्रथम आमत्रंण पत्रिका भगवान गणेश को भेट कर महोत्सव मे आमंत्रित किया गया। वही उपस्थित जजमानो का तिलक लगाकर स्वागत कर प्रसादी का वितरण किया गया । उसके बाद सभी लोग गांव के प्रमुख मंदिरो पर पहुंचे जहा पर आमंत्रण पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर रतनलाल पटैल,नंदलाल चावडा,शंकरलाल वागडी,कैलाशचंद्र मारू,जगदीश लिंबीवाल,मुलचंद गुजरिया,प्रकाश चोधरी,नाना पाटेकर,विक्रम चोहान,डाॅ.गोवर्धन मारू,पुष्पेन्द्र चोहान,श्याम घोडला,विक्रम पाटिदार,कालुराम मारू,अमित सोनी,,मंगल मारू,ईश्वर पाटिदार,रवि मारू,राहुल मुलेवा,जीतु पटवारी सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन