: उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने किया बदनावर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य का अवलोकन,समय पर गुणवत्तापुर्ण कार्य करने के दिये निर्देश
Admin
Sun, Mar 19, 2023
125 ग्रामों मे 50 हजार हैक्टर क्षैत्र मे मिलेगी सिंचाई सुविधा,कल पानी मे अधिक सिचाई का लाभ मिलेगा किसानो को
धार । औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज 1520.92 करोड़ रुपए लागत की बदनावर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस योजना से 125 ग्रामों के 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजनांतर्गत सम्पूर्ण जल वितरण प्रणाली भूमिगत पाईप लाईन आधारित होगी। प्रत्येक 2.5 हेक्टेयर तक किसान को 23 मीटर दाबयुक्त जल उपलब्ध होगा। दाबयुक्त जल से किसान, माईक्रो सिंचाई फव्वारा / ड्रिप का लाभ ले सकेंगे तथा कम जल में अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर, किसान को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी। कमाण्ड क्षेत्र अंतर्गत तालाबों को जल उपलब्ध कराने का प्रावधान। पाईप नहरों हेतु स्थाई भू-अर्जन नहीं किया जावेगा।
इस अवसर पर एसडीएम भूपेंद्र रावत, ओएसपी नहर संभाग धामनोद कार्यपालन यंत्री देवराज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी विजय वास्केल, उपयंत्री एमबी वर्मा भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन