: भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने अन्तरराष्ट्रीय चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया,
Admin
Wed, Dec 11, 2024
सरदारपुर। बुधवार को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चतुर्थ स्थापना दिवस नागदा मुख्यालय पर राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य कौशिक महाराज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव की अध्यक्षता एवं सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम में सभी राज्यों के सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्थापना दिवस के तहत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
अतिथियों ने मंच के माध्यम से बताया गया कि हम मानव अधिकारों के महत्व को याद करते हैं, और उनके संरक्षण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। हमारा ट्रस्ट मानव अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए काम करता है, और हमें इस दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने का अवसर मिला है।हम उन सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमारे साथ मिलकर मानव अधिकारों के कारण को आगे बढ़ाने में मदद की है। हमें उम्मीद है कि हमारा ट्रस्ट आगे भी मानव अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए काम करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे वर्ष के दौरान अच्छा कार्य करने वालों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही नागदा प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान को भी मीडिया में योगदान देने के लिए संगठन द्वारा दुपट्टा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा धार द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रितिक महाराज, संस्थापक मालती यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैध, राष्ट्रीय मंत्री डॉ हरीश शर्मा, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सुनील सेठिया, राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री सोहन वर्मा, नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले ,उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया, प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर,प्रदेश सचिव मुकेश चौधरी, इंदौर उज्जैन संभागीय मीडिया प्रभारी भावेश नाहर, इंदौर युवा जिला अध्यक्ष आस्था जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश टांडी उपस्थित रहे।
जानकारी मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जिला सदस्य शैतानसिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन