ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: आगामी त्यौहारो को देखते हुये एसडीएम एंव एसडीओपी ने ली शांति समिती की बैठक , त्यौहारो को शांतिपुर्ण तरीके से सौहार्द पुर्वक वातावरण मे मनाने की अपील की

Admin

Fri, Sep 6, 2024

सरदारपुर। आगामी त्यौहारो को देखते हुये शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय राजस्व पर एसडीएम मेघा पंवार एंव एसडीओपी आशुतोष पटेल ने शांति समिती की बैठक लेकर त्यौहारो को शांतिपुर्ण तरीके से सौहार्द पुर्वक वातावरण मे मनाने की अपील की।

अधिकारीयो ने सार्वजनिक गणेश उत्सव समिती के आयोजको से कहा की वै पांडाल वाटर प्रुफ लगावे तथा रात्रि मे सुरक्षा की दृष्टि से एक व्यक्ति पांडाल मे रहे। वही आयोजन के दौरान डीजे पुर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसका उपयोग करने पर उसके आयोजको के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चीत की जायेगी। वही गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन इधर-उधर न कर प्रतिमा विसर्जन के लिये बनाये जाने वाले कुंडो मे ही किया जाये। चल समारोह निकालने के लिये पहले विधिवत अनुमति ले वही समारोह अपने निर्धारित समय मे ही पुर्ण करे। साथ ही चल समारोह मे शराबी व्यक्ति एंव बच्चो को नही ले जाये। अधिकारीयो ने यह भी बताया की सोेशल मिडीया पर किसी भी प्रकार की अफवाहे ना फैलायो तथा आयोजनो के दौरान भडकाउ गीत न बजाये।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की संपुर्ण तहसील क्षैत्र मे आगामी त्यौहारो को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सभी लोगो से शांतिपुर्ण एंव सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई है। वही आपने जनता से कहा की बारिश का समय है नदी नाले उफान पर है ऐसे विसर्जन के दौरान बच्चो को नदी तालाबो पर न भेजे बल्कि प्रतिमा विसर्जन के लिये बनाये गये कंुडो मे ही प्रतिमा का विसर्जन करे।
इस दौरान एसडीएम मैडम मेघा पंवार , एसडीओपी आशुतोष पटेल , सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना , थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत की उपस्तिथि में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आगामी त्यौहारो को देखते हुए शांतिपूर्वक मनाने के संबंध में दिशा निर्देश आयोजको को दिए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें