ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: विधिक शिविर मे न्यायाधीश   निरंजन  पांचाल ने छात्रो से कहा बिना लायसेंस के मोटर साइकिल या व्हीकल की उपयोगिता नुकसानदायक होने के साथ कानून का उल्लंघन भी

Admin

Wed, Nov 6, 2024
     
 
अमझेरा  - स्थानीय शा उ मा वि अमझेरा में अतीरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश   निरंजन  पांचाल के मुख्य आतिथ्य में न्यायोत्सव का विधिक सेवा  सप्ताह का कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ ।  इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री पांचाल ने छात्र छात्राओं से अपने लक्ष्य से संबधित सवाल पुछते हुए न्यायालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी दी । उन्होने बताया कि  लायसेंस के बिना मोटर साइकिल या व्हीकल की उपयोगिता नुकसानदायक होने के साथ कानून का उल्लंघन भी है । श्री पांचाल ने न्याय प्रक्रीया की विस्तृत प्रक्रिया,व विधिक सहायता  का विश्लेषण कर जरूरतमंदों, अशक्त लोगों को न्याय की निःशुल्क व्यवस्था के विषय में भी समझाया । छात्र छात्राओं से न्यायलयीन विषयक प्रश्न भी पुछे गये । कार्यक्रम को विकासखंड शिक्षा अधिकारी  सुनीलकुमार ओस्तवाल व शिक्षक   श्री कमरिया ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक  प्रदीप सिंह पंवार ने किया । अतिथियों का स्वागत प्राचार्य  सेफूद्दीन शेख  शिक्षिका निशु सैंगर, ममता परिहार, खालीदहुसेन कुरेशी, राघवेन्द्र सिह कमरिया व छात्र संघ की अध्यक्ष कु. मणी भूवान सिंह ने किया । इस अवसर पर  विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर/चार्ट प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियो द्वारा किया गया ।  प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागी के नाम चयनकर घोषित किये गये ।
कार्यक्रम का आभार प्राचार्य  सेफुद्दीन शेख ने किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें