ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: सरदारपुर में "कॉपी-पेस्ट" में जानकारी देने वाले विभाग के चर्चे पहुंचे जिले तक, फिक्स कमीशन की फाइल बढ़ी आगे, खुफियां जांच से उजागर होने वाला हैं बड़ा भ्रष्टाचार..! 

Admin

Thu, Dec 19, 2024
  सरदारपुर। सरदारपुर तहसील में इन दिनों कॉपी पेस्ट वाला एक विभाग काफी चर्चित हो रहा हैं। इस विभाग में पिछले 2 सालों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ हैं। उक्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिये जब भी कोई इस विभाग में राइट टू इन्फॉर्मेशन के जानकारी लेना चाहता हैं तो ऐन केन उस आवेदक को भ्रमित कर जानकारी नही दी जाती है। और तो और इस विभाग के कर्मचारी भी ऐसे हैं कि जानकारी कौन सी मांगी जाती है और जवाब किसी ओर का दीया जाता हैं। क्योकी इस पर कॉपी पेस्ट वाला विभाग का ठप्पा जो लग रहा हैं। सुत्रो की माने तो विभाग में विकास कार्यो के लिये जो भी राशी आती है उसका भी कमीशन फिक्स रखा है। इस कमीशन का प्रतिशत इतना है की बची हुई राशी से विकास कार्य को तो करना मुश्किल होता है। इसलिये दिखावे के तौर पर उसकी साज सज्जा कर बाकी राशी की बंदर बाट हो जाती है। विभाग के विकासखंड प्रमुख के साथ ही उनके अधीनस्थ 2 खास कमर्चारी भी कमीशन लेने और सूचना के अधिकार का मख़ौल उड़ाने के लिए लगें हैं। कॉपी पेस्ट वाले इस विभाग के गिरते 'शिक्षा' स्तर की शिकायत जिले में भी हो चुकी हैं, जिसके चलते जिले के एक वरिष्ठ विभागीय अधिकारी ने खुफिया जांच भी बिठा दी हैं। खैर जो भी विभाग के अधिकारी कागजी खाना पुर्ति कर राशी खर्च करना बता रहे है लेकीन जमीनी हकीकत इससे उलट है। बहुत ही जल्द कॉपी पेस्ट में जानकारी देने वाले उक्त विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होने वाला हैं..! --

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें