ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: राजस्थान के अभिभाषक की हत्या के विरोध मे न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर अभिभाषकों ने सौपा ज्ञापन

Admin

Thu, Feb 23, 2023

शीघ्र एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की रखी मांग

https://youtu.be/ojqV9VNOtKU

सरदारपुर।  राजस्थान के अभिभाषक की हत्या के विरोध रूवरूप सरदारपुर न्यायालय के अभिभाषको ने गुरूवार को  विरोध स्वरूप कार्य से विरत रहकर  एसडीएम को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन ।  अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बीजे उपाध्याय ने ज्ञापन का वाचन करते हुये बताया की  जोधपुर राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के सदस्य  जुगराज चैहान की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। मृतक अधिवक्ता आर्थिक रूप से कमजोर होने  से उनके परिवार को न्याय एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाये। ज्ञापन  मे बताया गया की आये दिन अधिवक्ताओं के साथ गंभीर एवं जघन्य घटना घट रही है। जिससे अधिवक्तागण असुरक्षित है। अधिवक्ताओं को सुरक्षा देने के लिये जल्द से जल्द एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाये। ज्ञापन के पूर्व न्यायालय परिसर से एसडीएम कार्यालय पर श्रंखला बनाकर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ के सचिव कमल किशोर वैष्णव, राजेन्द्र मेहता ,अजयसिंह राठौर,दिलीप सिंह भदौरिया,औसाफ खान,भूपेंद्र जोशी,मुकेश केवलजी,सचिन बैरागी,झमकलाल चैधरी,डीसी पाटीदार,डीएस चौहान,वीरेंद्र सिंह राठौर,राजेंद्र सिंह राठौर,संजय रघुवंशी,,विनोद पंवार,धर्मेन्द्र मुकाती,आजाद अली ,शबाना राठी,अनिल यादव,अनिल राठौर आदि अभिभाषक गण उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें