ब्रेकिंग

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का फूटा गुस्सा प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार और धमकाने लगाए आरोप

भतीजे की हत्या करने वाले काका को पुलिस ने 20 घंटे में किया गिरफ्तार

लोढ़ा परिवार को गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज ने प्रदान किया शिलान्यास मुहूर्त

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के उज्जैन ज़िला सगठन प्रभारी बने विशाल जैन

सूचना

: लाडली बहना योजना मे शासन द्वारा कियोस्क को ई केवाईसी के लिए सीधे भुगतान किया जाएगा

Admin

Mon, Mar 13, 2023


ई केवाईसी कार्य कियोस्क करेगे निःशुल्क,कलेक्टर ने ली कियोस्क संचालको की बैठक

धार। लाडली बहना योजना हेतु समग्र ई केवाईसी संबंधी कार्य के संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सीएससी एवं एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश दिए कि ई केवाईसी कार्य निःशुल्क होगा। किसी भी कियोस्क द्वारा यदि ई केवाईसी के लिए कोई भी राशि की मांग की जाती है तो प्रशासन द्वारा उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। शासन द्वारा कियोस्क को किए गए ई केवाईसी के लिए सीधे भुगतान किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएससी एवं एमपी ऑनलाइन के जिला समन्वयक प्रतिदिन होने वाले ई केवाईसी की रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। बैठक में कियोस्क संचालकों द्वारा पोर्टल की स्पीड धीमी होने संबंधी जानकारी दी, जिस पर उन्हें प्रातःकाल में एवं शाम को विशेष शिविर के माध्यम से कार्य करने का सुझाव दिया गया। कियोस्क संचालकों को संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के समन्वय में कार्य करना होगा। जिससे 25 मार्च तक ई केवाईसी कार्य पूर्ण हो सके। लाडली बहना योजना के लिए हितग्राहियों को ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है, साथ ही बैंक खाते से आधार नंबर लिंक होना तथा खाता डीबीटी इनेबल होना जरूरी है। बैठक में सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें