: प्रभारी मंत्री एंव उद्योग मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक,मातृ वंदना योजना में विभागीय अपेक्षाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के दिये प्रभारी मंत्री ने निर्देश
Admin
Wed, Apr 12, 2023

धार। मातृ वंदना योजना में विभागीय अपेक्षाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। ट्राइबल क्षेत्र में सिकल सेल एनीमिया को आईडेंटिफाई कर कार्यवाही करें। जिले में जहा आवश्यकता हो वहाँ बाड से डॉक्टरों की उपलब्धता को पूरी करने की कार्यवाही करें। एम्बुलेंस टाइम पर मरीजों तक पहुंचे यदि 20-25 मिनट से अधिक समय लगता है तो जनप्रतिनिधि, प्रशासन को अवगत कराएं। यह निर्देश मंत्री द्वेय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी एवं औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक मे बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जिले में प्रदेष में सबसे अधिक पंजीयन का कार्य हुआ है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों/छात्रावास में सिकल सेल ऐनीमिया का परीक्षण किया जाकर ग्रसित बच्चों को उपचार उपलब्ध करवाएं। इसके आईडेंटीफिकेषन के लिए लगातार कार्यवाही होती रहे। मातृ वंदना योजना के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त प्रचार-प्रसार हो, जिससे लोगों को इस योजना के बारे में अच्छे से पता रहे। पीएचई विभाग डेड एंड एरिया पर बूस्टर पम्प से पानी की उपलब्धता करवाएं। नल जल योजना में कही भी कोई घर पाईप लाईन से वंचित न रहे । इसमें यह सुनिष्चित होने के बाद ही समिति को हेडओवर की कार्यवाही करें। जिन सड़को में खुदाई का कार्य किया जाता वहॉ पर उसे पूरा रिपेयर करें कही भी अधूरा कार्य न रहे। प्रषासनिक अमला समूह योजना, एकल योजना का औचक निरीक्षण कर जमीनी स्तर की कार्यवाही देखे। हर घर नल हर घर जल बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है इसकी क्वालिटी ऑडिट हो । सभी जगह कार्य गुणवत्तापूर्ण रहे, जहां पर ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है उनके विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही करें। इस कार्य का समय-समय पर निरीक्षण होता रहे। ऐसी जगह जहॉ पर पानी की समस्या आ सकती है वहां पर पहले से ही एडिशनल सोर्स का आइडेंटिफाई करके रखे। जिले में कही भी पानी के परिवहन की आवश्यकता न पडे। इसके लिए अभी से सभी तैयारी कर ले। उन्होंने कहा कि कही भी दूषित पानी की सप्लाई न हो। जिले में उपार्जन एवं भंडारण को लेकर सभी आवश्यक कार्यवाही कर ले। पुलिस विभाग पॉक्सो एक्ट में काउंसलिंग की भी कार्यवाही करें । पेसा एक्ट के बारे में ग्रामीणों को अधिक से अधिक जानकारी दे। जिससे छोट-मोटे विवादों का वही निपटारा ग्राम सभा में ही हो सके।
बैठक में विधायक श्रीमती नीना वर्मा, विधायक मनावर डा हीरालाल अलावा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, जिला योजना समिति सदस्य राजीव यादव, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडीएम के एल मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला अधिकारी मौजूद रहे।
देदला पहुंचे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी आज देदला पहुँचे। यहाँ ग्रामीणों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ के स्कूल के मामले में कलेक्टर परीक्षण कराएंगे,फिर निर्णय लेंगे। बेटी बहनों के आर्थिक विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है। नये परिसीमन के मुताबिक सोसाइटी खोलने का परीक्षण भी कलेक्टर करेंगे । दरअसल दूर बने हायर सेकेंडरी स्कूल आने जाने में बच्चियों की दिक्कत के कारण ग्रामीण जन यहाँ कन्या स्कूल खोलने की माँग कर रहे थे। मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव बोले बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार तत्पर है।उन्होंने सभी परिस्थिति का आकलन कर गाँव के स्कूल को ही अपग्रेड करने का आग्रह किया। विधायक नीना वर्मा एवं जिला योजना समिति के सदस्य राजीव यादव ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अलग से देदला में स्वीकृत करने की मांग की।
इस दौरान डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। प्रदेश में किसानों को दस हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं। जनसेवा शिविर के माध्यम से 83 लाख प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया गया है। विकास यात्रा के माध्यम से अनेक कार्यों का लोकार्पण कर लोगो को लाभ दिया गया। सीएम राइज स्कूल हर 15 किमी के दायरे में होगा। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बस की व्यवस्था होगी। हर स्कूल की लागत 38 करोड़ रुपए होगी। यह सर्वसुविधा युक्त स्कूल होगा। पीएम श्री स्कूल भी बनाये जाएँगे प्रदेश में सात सौ पीएम श्री स्कूल बनेंगे। युवाओं के लिए लर्न एवं अर्न जिसमें आठ हजार रुपए काम सीखने के मिलेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया हर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना का लाभ दिलायें। स्वस्थ के क्षेत्र में पिछले तीन साल में आमूल चूल परिवर्तन किया है। धार जिले में स्वास्थ विभाग के दो सौ करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। यहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,पूर्व मंत्री रंजना बघेल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन