: आपसी सुलह से लोक अदालत मे सैकड़ो प्रकरणों का हुआ निराकरण,डेढ करोड के अवार्ड हुये पारित
Admin
Sat, Mar 8, 2025

सरदारपुर। सरदारपुर सिविल न्यायालय परिसर मे शनिवार को लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमे आपसी राजीनामे से सैकड़ों प्रकरणो को निराकरण कर करीब डेढ करोड के अवार्ड पारित किये गये। सुबह न्यायालय परिसर में लोक अदालत का उद्घाटन प्रभारी न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल प्रथम जिला न्यायाधीश सरदारपुर ने मां सरस्वती व गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश राधा किशन मालवीय , तृतीय जिला न्यायाधीश अब्दुल्लाह अहमद खान , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश राम अवतार पटेल , द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती आकांक्षा यादव , भूपेंद्र यादव , महेंद्र सिंह मेहसन , अभिभाषक संघ की ओर से अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल किशोर वैष्णव सचिव दिलीप सिंह भदोरिया अभिभाषकगण अंकित कच्छावा दिलीप वसुनिया हरिराम मुनिया खेमचंद टांक, विक्रम सिंह देवड़ा विकास वैष्णव ,कर्मचारी संघ की ओर नाजीर जगदीश किराड़ आशाराम मालवीय आदि कर्मचारी उपस्थित थे ।
आपसी राजीनामे से विभीन्न प्रकरणो का हुआ निराकरण डेढ करोड के अवार्ड हुये पारित:-
लोक अदालत मे आपसी राजीनामे से विभीन्न प्रकरणो का हुआ निराकरण डेढ करोड के अवार्ड हुये पारित जिसमे प्रथम जिला न्यायाधीश निरंजन कुमार पंचाल के न्यायालय में मोटर दुर्घटना के पांच प्रकरणों का निराकरण हुआ उसमें पीड़ितों को 20 लाख 5 हजार रुपए की राशि का राजीनामा के माध्यम से भुगतान का अवार्ड पारित हुआ । इसी प्रकार तीन वसूली प्रकरण में 35 लाख 61हजार 66 रुपए की वसूली हुई बिजली के दो प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से 75910 की वसूली पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को प्राप्त हुई । द्वितीय जिला न्यायाधीश मालवीय के न्यायालय में कुल छः प्रकरणों का निराकरण हुआ तीन प्रकरण मोटर दुर्घटना के निराकरण हुए उसमें राजीनामा के माध्यम से 10 लाख 10 हजार रुपए का अवार्ड पारित हुआ। तृतीय जिला न्यायाधीश अब्दुल्लाह अहमद के न्यायालय में मोटर दुर्घटना के दो प्रकरणों का निराकरण हुआ उसमें 1625000 का अवार्ड पारित हुआ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश राम अवतार पटेल के न्यायालय में 17 फौजदारी प्रकरण राजीनामा के माध्यम से निराकृत हुए पांच चेक बाउंस के प्रकरण भी राजीनामा के माध्यम से निराकरण हुए उसमें परिवादी को 18 लाख 64 हजार 716 रुपए का भुगतान को करने का आदेश हुआ श्री पटेल के न्यायालय में कुल 23 प्रकरणों का निराकरण हुआ । श्रीमती आकांक्षा यादव के न्यायालय में 11 फौजदारी प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के माध्यम से हुआ दो चेक बाउंस के प्रकरणों का भी निराकरण हुआ उसमें चार लाख रुपए की राशि परिवादी को प्रदान करने का आदेश हुआ छः अन्य फौजदारी प्रकरणों का निराकरण भी हुआ । श्री भूपेंद्र यादव व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 के न्यायालय में 22 फौजदारी प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के माध्यम से हुआ दो प्रकरण चेक बाउंस के निराकरण हुए उसमें 53,00, 000 रुपए का भुगतान परिवादी को करने का आदेश राजीनामा के माध्यम से हुआ श्री यादव के कोर्ट में कुल 24 प्रकरण निराकरण हुए । न्यायाधीश महेंद्र सिंह मेहसाणा के न्यायालय में 40 आपराधिक प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के माध्यम से हुआ चार प्रकरण चेक बाउंस के थे उसमें परिवादी को राजीनामा के माध्यम से 960000 रुपए भुगतान करने का आदेश हुआ ।
। लोक अदालत में दीवानी आपराधिक बिजली विभाग से संबंधित मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों का आपसी सुलह के माध्यम से निराकरण किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन