: बरमंडल की धरा पर फिर होगा ऐतीहासीक धार्मिक आयोजन,पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का होगा 9 दिवसीय आयोजन
Admin
Sun, Apr 23, 2023
31000 सिद्ध रूद्राक्ष का होगा वितरण,125 विद्वान ब्राहम्ण संपन्न करवायेगे महायज्ञ,पंथमेडा गौशाला के 3 क्विटंल देशी घी से यज्ञ मे डालेगे आहुती
24 मई से 1 जुन तक होगा आयोजन,31 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बरमंडल । बरमंडल की धरा पर कोई भी धार्मिक आयोजन हो वह हमेशा ऐतिहासिक ही होता है। जनता उस आयोजन मे तन मन व धन के साथ जुडकर आयोजन को सफलता के शिखर पर पहुंचा देती है। करीब एक वर्ष बाद बरमंडल मे फिर से पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर इस तरह का धार्मिक आयोजन हो रहा है। पिछले वर्ष जहा अन्नपुर्णा माता मंदिर एंव बाबा रामेदव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा एंव यज्ञ महोत्सव का आयोजन हुआ था।
पंचायत परिसर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर 24 मई से 1 जुन तक प्राण प्रतिष्ठा ,अतिरूद्र महायज्ञ एंव रूद्राक्ष महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां बड़े जोर शोर से जारी है। पिछले दिनों आयोजन समिति की बैठक का आयोजन होकर महोत्सव मे विभीन्न आयोजनो को लेकर बोलिया लगाई गई जिसमे धर्मप्रेमी जनता से बड चढकर भाग लिया।
इस प्रकार होगा आयोजनः- पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 24 मई से 1 जुन तक होगा। 9 दिवसीय 9 कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ व रुद्राक्ष महोत्सव का आरंभ 24 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस दौरान प्रतिदिन रात्रि मे आयोजन स्थल पर भजन संध्या,सुंदरकांड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा साथ ही प्रतिदिन संध्या को संपुर्ण गांव का विशाल भंडारा भी होगा जिसमे श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण करेगे। समापन अवसर पर क्षेत्र का विशाल भंडारे का आयोजन होकर महाप्रसादी श्रद्धालु ग्रहण करेेगे। 31 मई का गांव मे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमे हाथी घोडे,बैंड बाजे,सांस्कृतिक नृतक दल के साथ भगवान की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
25 किमी की परिधी मे पहली बार हो रहा इतना बडा आयोजनः- पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा ,अतिरूद्र महायज्ञ एंव रूद्राक्ष महोत्सव को जो 9 दिवसीय आयोजन हो रहा है। ऐसा आयोजन अभी तक बरमंडल व आसपास की 25 किमी की परिधी मे नही हुआ है। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इसमे 125 विद्वान ब्राहम्णो के द्वारा संपन्न करवाया जायेगा साथ ही यज्ञ मे राजस्थान के पंथमेडा गौशाला से गाय के शद्ध 3 क्विटंल देशी घी से आहुतीय डाली जायेगी। उक्त घी समिती के द्वारा 1200 रू प्रतिकिलो के भाव से लाया गया है।
31000 रूद्राक्ष का होगा वितरणः- पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा ,अतिरूद्र महायज्ञ एंव रूद्राक्ष महोत्सव मे 31000 सिद्ध रूद्राक्ष का वितरण होगा। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष प्राप्त हो इसके लिये मात्र 100 रू की दान राशी रखी गई है । बडी संख्या मे श्रद्धालुओं के द्वारा रुद्राक्ष प्राप्ति के लिये दान राशी दी जा रही है।
उपकारी संतों का होगा पावनकारी सानिध्य:- इतना बड़ा भव्य व ऐताहासीक आयोजन और उसमे संतो की उपस्थिति के बिना अधूरा सा है। आयोजन मे 9 दिनो तक विभीन्न क्षैत्रो से बडी संख्या मे संत महात्माओ का पावनकारी सानिध्य प्राप्त होगा जिसमे प्रमुख रूप से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत बाल बिहारीदास जी महाराज अयोध्याधाम आश्रम ओकारेश्वर,श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री नरसिंहदास जी महाराज पीठाधीश्वर चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडव,श्री श्री 1008 संत श्री अवधुत नर्मदानंद बापजी श्रीश्री नजर निहाल आश्रम ओकारेश्वर, श्री श्री 1008 संतरत्न श्री दयारामदासजी महाराज पिपलखुटा धाम दाडकी वाले बाबा,श्री श्री 1008 संत श्री योगेशजी महाराज बालीपुरधाम मनावर ,संत श्री रामेश्वरगिरीजी महाराज श्रंृगेश्वरधाम,संत श्री रघुवीरदासजी महाराज नागा निर्मोही बखतगढ बदनावर
विज्ञापन
विज्ञापन