ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अवैध झोलाछापो पर स्वास्थ विभाग की कार्यवाही,धुलेट एंव दत्तीगांव मे अवैध तरीक से संचालित क्लीनिक किये सील,कार्यवाही की भनक लगते ही बाकी झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भागे,कार्यवाही से ग्रामीण अंचलो में झोलाछाप चिकित्सकों में मंचा हड़कंप

Admin

Thu, Nov 28, 2024
  सरदारपुर। अवैध झोलाछाप डाक्टरो के खिलाफ स्वास्थ विभाग ने एक बार फिर अभियान चलाकर कार्यवाही आरंभ की हे। बुधवार को तहसील क्षैत्र के ग्राम धुलेट और दत्तीगांव में अवैध तरिके से क्लीनिक संचालित कर रहे दो झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दवाईयां जब्त करते हुए क्लीनिक सील किये गये। हालांकी कार्यवाही की भनक लगते ही कई झोलाछाप अपने-अपने क्लीनिक बंद कर भाग गये। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम द्वारा ग्राम धुलेट और दत्तीगांव में दोपहर करीब 3 बजे अवैध तरिके से क्लीनिक का संचालन कर रहे दो झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई की है। टीम द्वारा दवाईयां जब्त करते हुए क्लीनिक भी सील किए गए हैं। उक्त कार्रवाई के बाद ग्रामीण अंचलो में झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया हैं। दरअसल अवैध क्लीनिक संचालित करने की शिकायत लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। इसके चलते एसडीएम आशा परमार के निर्देशन में एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डा. शीला मुजाल्दा द्वारा कार्रवाई की गई हैं। कार्रवाई के लिए जैसे ही टीम दत्तीगांव एवं धुलेट पहुंची तो अन्य झोलाछाप भाग निकले। हालांकि दत्तीगांव में आशाराम एवं धुलेट में अनुकूल विश्वास को अवैध तरिके से क्लीनिक संचालित करते पकड़ा गया। क्लीनिक पर दवाईयां जब्त करते हुए सील भी किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान सीबीएमओ मुजाल्दा के अलावा डा. दीपक सोलंकी, डा. संजय सिंगार, राहुल भारती, राजगढ़ थाने से ईश्वरसिंह गरुडा़, देवेंद्र पंवार, रमेश बघेल आदि उपस्थित थे। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. शीला मुजाल्दा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालो पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें