ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: हनुमान जन्मोत्सव विशेष-- अति प्राचीन चमत्कारिक श्री आनंद मंगल हनुमान जी मंदिर पर हनुमान जयंती पर धूमधाम के साथ मनेगा जन्मोत्सव

Admin

Wed, Apr 5, 2023


  हर मंगलवार को होता है हवन पूजन अभिषेक ,मनोकामना होती है पूरी दूरदराज से दर्शन लाभ के लिए आते है श्रद्धालु

अशोक नायमा
राजोद । राजोद से सटा हुआ ग्राम साजोद नगर के अति प्राचीन श्री आनंद मंगल हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर पर हर मंगलवार को हवन पूजन अभिषेक पूजन  के साथ ही हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया जाता है। मंदिर को सजाया जाता है। वही शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन रात्रि मे होता है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है जगह जगह भगवा ध्वज लगाए जा रहे है मंदिर को सजाया जा रहा है। पूर्णिमा पर युवाओं मे हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है।

एक नजर मे मंदिर --रियासतकालीन प्राचीन श्री आनंद मंगल हनुमान मंदिर यह मंदिर दक्षिण मुखी है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षो पुराना मंदिर है। यहा पर सीताराम महाराज का आगमन 1937 मे हुआ था ।सीतराम महाराज के सानिध्य मे प्रथम बार श्राराम मारूती महायज्ञ का आयोजन वैषाखसुदी 10 को हुआ था जो गंगाजलिया पर सम्पन्न हुआ था।  वर्ष 1971 मे समीप के भूत बावड़ी बाग पर एक कुंडीय महायज्ञ हुआ था। सन 1981-82 मे संत त्यागी महाराज द्वारा भी मंदिर परिसर पर हवन करवाया गया था। वही श्री आनंद मंगल हनुमान जी की प्रतिमा के ठीक सामने पीपल का वृक्ष भी है। जो करीब चालीस वर्ष से भी अधिक समय से है।

पिछले 50 वर्ष से जारी है प्रभातफेरी--- मंदिर पर तपस्वी 1008 रामकिशोर दास (बगीची वाले) महाराज द्वारा वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन  किया गया था। माघ मास मे प्रभात फेरी भी निकाली जाती है जो मंदिर से प्रारंभ होकर कोटैष्वरी नदी होते आथमनावस,गोपालपुरा,चामुंडा चौक,मुख्य मार्ग ,बस स्टैंड,सदर बाजार,हनुमान चौक होते पुन कोटेशश्वरी नदी होते,बिजासन माता,लक्ष्मीनारायण मंदिर होते मंदिर पर पहुंचती है जहा आरती पूजन का स्तुति बोली जा है।

https://youtu.be/HPz0AEOVeZo

स्व. पं. पवन कुमार द्विवेदी इंग्लैंड रिटर्न की प्रेरणा से वर्ष 2009-10 से प्रति मंगलवार को अभिषेक होता आ रहा है। वही वर्ष 2012 से गंगा दशहरे पर महायज्ञ का आयोजन होता आ रहा है। जिसमे  आस पास के अलावा गुजरात ,राजस्थान,भोपाल,इंदौर,रतलाम,उज्जैन,धार,बदनावर,कुक्षी,बाग,टांडा,अमझेरा,करीब 10 हजार से अधिक श्रदालु शामिल होकर धर्म लाभ लेते है।

इंदौर के यज्ञाचार्य शीतल नारायण दीक्षित ने बताया आनंद मंगल हनुमान मंदिर परिसर पर कि गंगा दशहरा प्रतिवर्ष पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होता है।  हनुमान जी के नित्य दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर होते है। पं. पुनीत द्विवेदी ने बताया कि परिसर मे पिछले  वर्ष ही 40 बाय 40 की यज्ञशाला का निर्माण मंदिर समिति द्वारा करवाया गया है। ओपी मेहता,भारत पोपंडिया,मांगीलाल बग्गड,दयाराम सगीत्रा,मांगीलाल पटेल,रामचंद्र भगत,शंभूलाल पटेल, नारायण बग्गड,कैलाश बग्गड,राजाराम सेवाडिया, बगदीराम काकर आदि ने बताया कि मंदिर पर बड़ी संख्या मे आस पास व दूर दराज क्षेत्र के लोग दर्शन पूजन करने आते है। मन्नते पूरी होती है ,संकटों को हरते है। हमेशा परिवार पर आनंद मंगल की कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें