ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेले का भव्य आयोजन

Admin

Fri, Nov 15, 2024
राजगढ़। बाल दिवस के अवसर पर लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पंडित सुभाष शर्मा, धर्मेन्द्र मंडलोई, और सोहन पटेल उपस्थित रहे। रिबन काटकर एवं भारत माता की आरती उतारकर मुख्य अतिथियों ने मेले का शुभारंभ किया। बाल मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें गेम्स, स्कैरी हाउस और मनोरंजक गतिविधियों की दुकानें भी शामिल थीं। आर्यभट्ट हाउस, विवेकानंद हाउस, कलाम हाउस, और टैगोर हाउस के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए गुजराती, महाराष्ट्रियन, पंजाबी, और साउथ इंडियन व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉल्स ने मेले के माहौल में सांस्कृतिक विविधता और भारतीय व्यंजनों की महक घोल दी, जिसने सभी को लुभाया। इस आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्केरी हाउस ने अपनी कलात्मक क्रिएटिविटी और सजावट से सभी का दिल जीत लिया, जिसके लिए मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और हाउस इंचार्ज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मनिर्भरता, सहयोग और सांस्कृतिक समझ का विकास होता है। यह बाल मेला बच्चों के लिए मनोरंजन और सीख का एक अनूठा संगम रहा, जहाँ उन्होंने मित्रता, मस्ती और नए अनुभवों के साथ अपने बाल दिवस का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें