: पीले सोने की सरकारी खरीदी को नही मिल रहा किसानों का समर्थन,सरदारपुर तहसील मे 983 किसानो ने कराया पंजीयन,26 दिन मे 5 किसानो ने 51 क्विंटल बेची उपज
Admin
Thu, Nov 21, 2024
सरदारपुर। खरीफ की फसल मे पीले सोने की पैदावार कम होने से इस बार किसान मायूस नजर आ रहा है। वही बाजार मे सोयाबीन की फसल के दामो मे भी तेजी नही है। इस वर्ष सरकार ने समर्थन मुल्य पर किसानो से 4892 रू प्रति क्विटंल के दाम से सोयाबीन खरीदने का निर्णय लिया है। लेकिन सरकारी खरीदी को किसानों का समर्थन नही मिल रहा है।
समर्थन मुल्य पर खरीदी के लिये वैसे ही किसानो ने पंजीयन मे रूची भी नही दिखाई थी। सरदारपुर तहसील मे 983 किसानों ने अपनी उपज विक्रय के लिये पंजीयन कराया था। सरदारपुर तहसील मे राजगढ़ एंव लाबरिया दो केंद्र बनाये गये है। जिनकी उपज तुलाई ग्राम सारोटी मे बने गीता श्री वेयर हाउस पर हो रही है।
सरकारी खरीदी के नियमो के चलते भी किसान अपनी उपज विक्रय मे कम ही रूचि दिखा रहे है। सारोटी मे बने केंद्र पर आजासेस लाबरिया के प्रबधंक गोवर्धन पटेल ने बताया की 25 अक्टूबर से खरीदी आरंभ की गई थी। जिसमें से अभी तक 5 किसानो से 51 क्विंटल सोयाबीन की उपज खरीदी गई है। वही राजगढ़ केंद्र पर तो अभी तक खरीदी ही आरंभ नही हो पाई है। यहा पर उपज विक्रय के लिये किसानो मे रूचि नही देखी जा रही है।
केंद्र पर वैसे तो सोयाबीन ग्रेडीग करके किसान ला रहे है जिससे गुणवत्ता बेहतर नजर आ रही है। लेकीन पैरामीटर से उपज की नमी भी मापी जा रही हे। यदि सोयाबीन नमी युक्त है तो सुखाने के बाद ही उसकी खरीदी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन