ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: दानदाताओं के सहयोग से ही अच्छे समाज का निर्माण होता है- एसडीओपी रामसिंह मेडा

Admin

Sun, Apr 23, 2023


भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने निकाला चल समारोह

अमझेरा। सर्व ब्राह्मण समाज अमझेरा के द्वारा शनिवार को पूजन अर्चन कर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया था। आज रविवार को चल समारोह भी निकाला गया। सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से चल समारोह प्रारम्भ हुआ। सुसज्जित ट्राली मे भगवान परशुराम जी का चित्र था। वही महिलाये केशरियां साड़ी एवं पुरुष धोती व कुर्ता पजामा पहने थे। चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर समाज जनो व जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बस स्टैंड पर राजेंद्र दीक्षित एवं परिवार द्वारा कुल्फी वितरण किया। बस स्टैंड पर सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, मोहन ठाकुर सहित अन्य, सदर बाजार मे भगवानदास खंडेलवाल द्वारा कुल्फी वितरित कि, गोपाल डेयरी पर कुल्फी वितरण सहित, प्रशांत खंडेलवाल के निवास पर दूध कोल्ड ड्रिंक वितरण किया गया। अजय जरोला के निवास पर भी कुल्फी वितरण किया।

https://youtu.be/gigsXYvyccg

चल समारोह मे डी जे पर समाज की महिलाओं एवं युवतियों सहित युवाओं ने पूरे रास्ते गरबा नृत्य किया। चल समारोह सर्व समाज की धर्मशाला पहुंचा जहा महाआरती की गई। एवं समाज जनों ने सामूहिक भोज किया।

https://youtu.be/RZuZSfqckAg


दानदाताओं के सहयोग से ही अच्छे समाज का निर्माण होता हे- मेडा
महाआरती के बाद समाज के दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे अतिथि के रूप मे एसडीओपी रामसिंह मेडा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दान दाताओं के सहयोग से हि अच्छे समाज का निर्माण होता हे ओर जिस प्रकार से भाई भाई आज जमीन के लिए झगड़ते हे ओर विवाद करते हे। लेकिन अमझेरा के प्रहलाद  शर्मा ने करीब 2 बीघा जमीन समाज के लिए दान देना बहुत बड़ी बात हे साथ हि अन्य समाजजन भी बड़ चढ़कर दान देकर धर्मशाला को ओर सुविधाजनक बना रहे हे वह अनुकरणीय है। टीआई सीबी सिंह ने भी दानदाताओं कि तारीफ कि ओर अमझेरा के ब्राह्मण समाज को श्रेष्ट बताया। इस मौके पर समाज के दानदाताओं का अतिथियों ने मोती कि माला एवं श्रीफल देकर सम्मान किया। आभार अध्यक्ष विजय दीक्षित ने माना। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित तिवारी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें