ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सिविल अस्पताल में 104 मरीजो का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया ,32 मरीजो में मोतियाबिन्द पाया उपचार के लिए इन्दौर भेजा 

Admin

Tue, Jan 7, 2025
  सरदारपुर। शासकीय सिविल अस्पताल सरदारपुर में मंगलवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन जिला अधत्व निवारण समिति धार एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में डॉ सौरभ बोरासी नेत्र रोग विशेषज्ञ धार के मार्गदर्शन में रखा गया, शिविर का शुभारंभ डॉक्टर एम एल जैन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ शीला मुजाल्दा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी ने किया। शिविर में 104 मरीजों का नेत्र परीक्षण डॉक्टर एस के पाराशर नेत्र चिकित्सा सहायक सरदारपुर द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 32 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया, सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ नितिन जोशी एवं डॉ सचिन द्विवेदी ने किया। 32 मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु टी चोइथराम नेत्रालय इंदौर बस द्वारा भिजवाया गया। शिविर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक एवं संभाग अध्यक्ष प्रेम वैद्य बल बहादुर सिंह राठौर जिला संरक्षण बीजे उपाध्याय, उपाध्यक्ष सीता शर्मा तहसील अध्यक्ष साधना उपाध्याय तहसील सचिव एवं आशा कार्यकर्ता और आशा सुपरवाइजर और अजय मारू सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें