ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: जमात के चार युवकों की पानी में डूबने से मौत, 3 को निकाला एक की तलाश जारी

Admin

Wed, Mar 22, 2023

मनावर / मनावर तहसील अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर में तबलीग जमात गुजरात से आए युवकों की लोहारा घाट नर्मदा तट पर डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10:00 बजे की है, जब मिर्जापुर में आए जमात के युवक घुमने और नहाने के उद्देश्य से मलनगाव नदी के तट पर गए, वहा पानी डोला होने के कारण सभी 10 युवक नदी के उस पार लोहारा घाट पर पहुंचे। जिसके बाद मिर्जापुर निवासी युवक जुबेर पिता जहीर उम्र 23 वर्ष नहाने के लिए नदी में उतरा और पानी गहरा होने के कारण डूबने लगा, उसे बचाने के प्रयास में 3 साथी आगे आए और वह भी डूब गए।

सूचना मिलने के बाद ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा साथ ही खबर फैलते ही मुस्लिम समाज के लोग तथा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया, जिसमें अब तक धार जिले के जुबेर सहित तीनो युवकों की लाश निकाली जा चुकी है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए बड़वानी जिला अस्पताल भेजा गया है। 

मृतकों के नाम मोहम्मद पिता किफायतुल्लाह निवासी अमरपुरा, पटन, गुजरात, जुनेद पिता हुजेफा निवासी टोकरिया, पालनपुर, असरार पिता इशाक निवासी टोकरिया, पालनपुर, जुबेर पिता जहिर निवासी मिर्जापुर है। उक्त मौके पर अंजड़ एसडीओपी कुंदन सिंह मंडलोई, थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, मनावर एसडीएम भूपेंद्र सिंह रावत और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें