: पांच दिवसीय पशुपतिनाथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 मई से
Admin
Mon, May 1, 2023
अमझेरा। नगर के लोहार कुआँ(शिक्षक कालोनी) में पांच दिवसीय पशुपतिनाथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। महन्त श्री1008 महा मण्डलेश्वर श्री घनश्यामदास जी बापू(जूना राजपीपला, गुजरात) के सानिध्य में 06 मई शनिवार से 10 मई तक सम्पन्न होने जा रहा है। इस दौरान यज्ञ आचार्य आंनद जी शुक्ला विद्यधाम इन्दोर के सानिध्य में यज्ञ सम्प्पन होगा।
आयोजन की शुरुआत 6 मई को विशाल कलश यात्रा से होगी जो प्रातः 8 बजे से गंगेश्वर महादेव श्री राम चौक से लोहार कुआँ तक निकलेगी। 6 मई को रात्रि में मनदीप बैरागी रणावदा का संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ होगा। 7 से 9 मई दिन में यज्ञ सम्प्पन होगा। रात्रि में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा प्रशिद्ध कथावाचक बाल भूषण श्री प्रशान्त जी महाराज इन्दोर के द्वारा सम्प्पन होगा।
10 मई को प्रातः 8 बजे से भगवान का विशाल चल समारोह नगर भृमण पर निकलेगा। प्रातः 11 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्प्पन होगी।
साँय 5 बजे पशुपतिनाथ महादेव की महाआरती होगी। जिसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ हो गई हे विशेषकर महिला मंडल के द्वारा मंदिर एवं परिसर को व्यवस्थित करके अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन