ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास लाये रंग झिर्णेश्वर तक डामरीकरण सडक की मिली सौगात,अनुपूरक बजट मे किया शामिल, 326.88 लाख की लागत से होगा निर्माण

Admin

Tue, Dec 17, 2024
सरदारपुर।  विधायक प्रताप ग्रेवाल के अथक प्रयासो से प्राचीन झिर्णेश्वर धाम तक 326.88 लाख की लागत से डामरीकरण सडक की सौगात मिली है। सरदारपुर नगर के समीप स्थित प्राचीन झिर्णेश्वर धाम तक पहुचने हेतु पक्की सडक नही होने से वर्षाकाल सहित पूरे वर्ष परेशानियो का सामना करना पडता था। विधायक प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर-भोपावर मार्ग से झिर्णेश्वर धाम तक डामरीकरण सडक के लिए विगत कई वर्ष से निरंतर प्रयासरत थे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री सडक विभाग मे कई मर्तबा पत्राचार करते हुए सरदारपुर-भोपावर मार्ग से झिर्णेश्वर धाम तक डामरीकरण सडक की स्वीकृती की मांग रखी थी। विधायक ग्रेवाल के अथक प्रयास अब रंग लाए है, लोक निर्माण विभाग के अनुपूरक बजट मे इस मार्ग को शामिल किया गया है जिसकी जागत 326.88 लाख है। प्राचीन धाम झिर्णेश्वर तक डामरीकरण सडक की सौगात पर धाम से जुडे हुए भक्तो मे हर्ष की लहर व्याप्त है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें