: जिला पंचायत सदस्य गामड की जागरूकता से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की खुली पोल,23 लाख के शाला भवन के लिये जमीन मे छेद कर खडे कर दिये थे कालम,फोटो वीडीयो वायरल होने के बाद जागे जवाबदार,गुणवत्ताहीन कार्य करवाया बंद
Admin
Wed, Dec 11, 2024
सरदारपुर । सरकारी कामो मे गुणवत्ता केसी होना चाहिये इसके लिये निर्माण कार्यो के लिये इंजीनियरो की तैनाती होती है। लेकिन जो काम इन जवाबदारो को करना चाहिये वह काम जनप्रतिनिधी कर रहे है।
सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत श्यामपुरा ठाकुर मे भाजपा नेता एंव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड की जागरूकता के कारण लाखो के स्कुल भवन का गुणवत्ताहीन कार्य समय रहते रूक गया नही तो इस भवन का भगवान ही मालिक था। ग्राम पंचातय श्यामपुरा ठाकुर के गांव चिचोडिया मे करीब 23 लाख की लागत से प्रावि का शाला भवन का निर्माण होना था। निर्माण कार्य केे लिये ले आउट डाला गया यहा तक तो ठीक था। लेकीन भवन निर्माण के लिये जिस नीव का मजबुत होना था वही से गुणवत्ताहीन कार्य की शुरूआत की गई। भवन निर्माण के लिये खडे बीम गड्डे खोदकर एंव जाल बनाकर नही खडे किये गये बल्कि जमीन मे कुछ छेद करके कालम खडे कर दिये गये। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी सुनिल गामड ने जब इस तरह का गुणवत्ताहीन कार्य देखा तो उन्होने निर्माण कार्य के विडीयो एंव फोटो वायरल कर दिये। मामले को तुल पकडता देख जवाबदारो ने अगले दिन मौके पर पहुॅचकर निर्माण कार्य रूकवा दिया और जो कालम भरे गये थे उनके सरिये कटवाकर गुणवत्ताहीन निर्माण हटा दिया खैर यह तो एक जागरूक जनप्रतिनिधी की जागरूकता एंव सक्रियता के चलते हो पाया है। लेकीन तहसील क्षैत्र मे इस तरह केे कई निर्माण कार्य निती नियमो को ताक पर रखकर किये जा रहे है। जिनका जल्द खुलासा किया जायेगा।
इनका कहना हैः-
सरकार जब पैसा दे रही है तो निर्माण कार्य भी गुणवत्ता वाला होना चाहिये। हमारा दायित्व है की इस तरह के निर्माण कार्य नही हो। यह छोटे-छोटे बच्चो के भविष्य से जुडा हुआ है। यदि नीव की कमजोर होगी तो भवन की गुणवत्ता कैसी होगी।
सुनिल गामड जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी
इस संबध मे जनपद पंचायत सीईओ एंव संबधित उपयंत्री से संपर्क करने का प्रयास किया किया गया दोनो ने फोन नही उठाया।विज्ञापन
विज्ञापन