ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: जिम्मेदारो की लापरवाही के चलते अंचलो मे प्रावि मे बच्चो को नही मिल रहा मीनु अनुसार मध्यान भोजन

Admin

Thu, Dec 12, 2024
  सरदारपुर। ग्रामीण अंचलो मे वैसे तो प्राथमिक शिक्षा के हाल बैहाल नजर आते ही है लेकीन इन स्कुलो मे मध्यान भोजन पर भी मनमानी पर अंकुश नही लग पा रहा है। मध्यान भोजन योजना के जवाबदारो के द्वारा फिल्ड मे ना जाकर केवल कागजो पर ही मानीटरीग की जा रही है जिसके चलते अंचलो मे बच्चो को मीनु के अनुसार भोजन नही मिल रहा है। गुरूवार को सरदारुपर तहसील के ग्रामीण अंचलो मे भ्रमण के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने मे आया। गुरूवार को जहा वेजी टेबल पुलाव ंएंव पकोडी वाली कडी का मीनु तय है लेकीन अधिकांश स्कुलो मे इस मीनु के अनुसार बच्चो को भोजन नही मिला। कही पर दाल चावल तो कही पर दाल रोटी ही परोसी गई। यही नही कुछ स्कुल तो ऐसे भी थे जिनकी गुणवत्ता भी सही नही थी। वैसे मध्यान भोजन योजना मे जवाबदारो की लापरवाही खुलकर सामने आई है। वैसे जब-जब कलेक्टर और एसडीएम भ्रमण करते है तो लापरवाही सामने आते ही उसके बाद दिखावे के तौर पर मध्यान भोजन योजना के जवाबदार रस्म अदायगी के तौर पर मैदानी भ्रमण कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें