ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: निर्वाचन के कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता ना बरतें- एसडीएम चौहान , विधानसभा चुनाव के तहत नवनियुक्त नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों एवं मास्टर्स ट्रेनरों की बैठक संपन्न

Admin

Tue, Sep 12, 2023

सरदारपुर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत रिटर्निंग आफिसर एसडीएम राहुल चौहान व सहायक रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार मुकेश बामनिया के द्वारा अनुभाग अंतर्गत नवनियुक्त समस्त नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों एवं नवनियुक्त मास्टर्स ट्रेनरों की बैठक जनपद पंचायत के सभाकक्ष में ली गई।

बैठक में उपस्थित मास्टर ट्रेनर जयप्रकाश मान्धनिया के द्वारा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए व्यापक रूप से विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। व प्रत्येक नवनियुक्त अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा सौंपे गए कार्यों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते सावधानी पूर्वक कार्यों को गंभीरता से व तत्परतापूर्वक निर्धारित समय-सीमा में करने की बात कही गई।

बैठक में रिटर्निंग आफिसर एसडीएम राहुल चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि आपको आयोग के द्वारा सौंपे गए कार्यों में कहीं भी किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता नहीं बरतनी है। अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की चूक होती हैं, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

बैठक में राजेन्द्रसूरी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एलएस अलावा, पीडब्ल्यूडी एसडीओ एलएन राठौर व विकासखंड स्तर के समस्त कार्यालय प्रमुख व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय की निर्वाचन शाखा-प्रभारी हेमंत राठौर व संजय कुमार बघेल उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें