ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: विदा होते मानसुन मे हुई आफत की बारिश, राजोद मे 2 घंटे बारिश,फसल कटाई हुई प्रभावित,मटर एंव लहसुन की फसलों को हुआ नुकसान

Admin

Sun, Oct 13, 2024
सरदारपुर। विदा होते मानसुन ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। रविवार को दोपहर मे तहसील क्षेत्र के अंचलो मे तेज मूसलाधार बारिश हुई। बरमंडल,लाबरिया,सहित ग्रामीण अंचलो मे करीब 1 घंटो तक तेज बारिश हुई राजोद मे करीब दो घंटे तक आफत की बारिश हुई। वही सरदारपुर,राजगढ मे भी बारिश हुई। कोद मे भी तेज बारिश के बाद खेतों मे पानी भरा गया।  जिससे खेती कार्य कर रहे किसानों को परेशानी का सामना करना पडा। तेज बारिश के बाद जहा मौसम मे ठंडक घुल गई । वही खेतो मे कट रही सोयाबीन की फसल भी बारिश होने के कारण प्रभावित हुई है। कई खेतों मे तेज बारिश के बाद हार्वेस्टर मशीन खेतो मे ही फंस गई। बारिश से जहा मटर,लहसुन एंव गोभी की फसलों को नुकसान की  आशंका व्यक्त की जा रही है।  राजोद मे बारिश के मौसम को देखते हुये किसान मजदूरों से तेजी से खेतो मे गोभी की फसल कटवा रहे थे। तेज बारिश होने से फसल कटाइ छोड कर कटी हुई फसलो को तिरपाल ढककर सुरक्षित किया। वही तेज बारिश के बाद गोभी की फसलो मे रोग बढ़ने की संभावना अधिक दिख रही है।
-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें