ब्रेकिंग

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

सूचना

: बुद्ध पूर्णिमा पर प्राचीन नरसिंह मंदिर पर लगा मेला,भक्तों ने किए दर्शन भंडारे का हुआ आयोजन

Admin

Sun, May 7, 2023

l

सरदारपुर। समीपस्थ ग्राम नरसिंह देवला में भगवान नरसिंह मंदिर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मेला आयोजित कर भंडारे का आयोजन किया गया। वैसाख की बुद्ध पूर्णिमा पर सरदारपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं तीर्थ स्थल गांव नरसिंह देवला पहुंचकर भगवान नरसिंह के दर्शन लाभ लेने के साथ आशिर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने मेले आयोजन का लाभ लिया।

इस अवसर पर स्वर्गीय पूनीबाई मोतीलाल राठौर गरोठिया परिवार राजगढ़ द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। गरोठिया परिवार द्वारा विगत 25 से 30 वर्षों से वैशाख पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन करके धर्म लाभ ले रहे हैं। मन्दिर पुजारी संतोष मिश्रा ने बताया कि वर्ष के कार्तिक मास की पूर्णिमा एवं वैशाख की पूर्णिमा पर मेले व भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र प्रदेश के भक्तजन शामिल होकर अपनी मन्नतें पूरी करते हैं।

पुजारी मिश्रा ने बताया कि यहां विगत सन् 2008 से राम नाम व हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन धून 24 घंटे ( रात दिन) भक्तों द्वारा होती चली आ रही है। जो यह भगवान नरसिंह के प्रति आस्था उपलब्धि के प्रतीक हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें