ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीमित संसाधनो के बावजूद डॉ. नितीन जोशी ने आदिवासी महिला की करी जटिल शल्यक्रिया,कुत्ते के काटने पर महिला के होट के ऊपर  हो गया था बडा घाव

Admin

Tue, Sep 26, 2023

सरदारपुर। सीमित संसाधनों एवं सुविधाओं के वाबजुद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध करवाने के लिये हर संभव प्रयास किये जाते रहे है। गंभीर बीमारी हो या फिर कोई जटिल शल्य क्रिया यहां पर पदस्थ डॉक्टर पुरे प्रयास करते है की मरीज को अच्छे से उपचार हो जाये।


पिछले दिनो दत्तीगांव क्षैत्र की एक आदिवासी महिला भावरी बाई पति कसना पटैल जिसे होटो पर कुत्ते ने काट कर होटो  के ऊपर बड़ा  गहरा  घाव कर दिया था। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर पदस्थ एमएस डॉ. नितीन जोशी ने महिला की शल्यक्रिया कर उसके होटो को फिर से जोड दिया।


डॉ नितीन जोशी ने बताया की सरदारपुर जैसे छोटे से क्षेत्र मे इस प्रकार का उपचार एक बहुत बडी बात है। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारा पूरा प्रयास रहता है कि मरीज को कहीं बाहर नहीं जाना पडा तथा निःशुल्क ही उसका उपचार सरकारी अस्पताल मे हो जाये।


यदि महिला की यही उपचार किसी निजी चिकित्सालय मे किया जाता तो करीब 15 से 20 हजार का खर्चा  आता है। वही महिला को अस्पताल मे ही रैबीज  के इंजेक्शन भी लगा दिये गये। महिला की शल्य क्रिया करने के करीब 7 दिन बाद महिला स्वस्थ हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें