ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

निरीक्षण : उपसंचालक डॉ सिसोदिया ने विकासखंड का किया निरीक्षण, गौशालाओं व पशु चिकित्सालय में किया पौधारोपण

Bakhtavar Express

Sun, Jul 6, 2025

उपसंचालक डॉ सिसोदिया ने विकासखंड का किया निरीक्षण, गौशालाओं व पशु चिकित्सालय में किया पौधारोपण, दिए टीकाकरण अभियान के निर्देश

सरदारपुर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग धार के उपसंचालक डॉ. राकेश सिंह सिसोदिया द्वारा शनिवार को  विकासखंड सरदारपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण गोवर्धन गौशाला फुलगावड़ी, श्रीनिकुंज धाम गौशाला सरदारपुर, एवं श्रीगणेश बड़केश्वर गौशाला भोपावर का भ्रमण किया। विकासखंड क्षेत्र सरदारपुर के वेटनरी अधिकारी डॉ दिलीप गामड ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में गौवंश के स्वास्थ्य, टीकाकरण व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया गया, और आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपसंचालक महोदय द्वारा इन तीनों गौशालाओं में स्वयं 10-10 पौधे रोपे गए, जिससे पशु संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी प्रसारित किया गया, इसके अतिरिक्त, उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गौशाला में 50 पौधारोपण प्रत्येक पशु चिकित्सालय में 10 पौधारोपण प्रत्येक पशु औषधालय में 5 पौधारोपण का लक्ष्य सुनिश्चित किया जाए। गौशाला भ्रमण के दौरान विकासखंड सरदारपुर के ब्लॉक वेटेरिनरी ऑफिसर डॉ. दिलीप गामड़, पशु चिकित्सा संघ जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्र सहायक अधिकारी हेमराज कटारे, वेटरिनरी सर्जन डॉ राजाराम अहिरवार, डॉ विक्रम बामनिया,डॉ दीपक बामनिया, डॉ. मीनाक्षी डावर, और  अशोक मालवीय,  राहुल टेलर, कुंदन वर्मा , सुनीता डामोर, ममता भयडिया सहित विभागीय स्टाफ परिवार उपस्थित रहे। निरीक्षण के उपरांत उपसंचालक डॉ. सिसोदिया ने पशु चिकित्सालय सरदारपुर का निरीक्षण कर विकासखंड के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई । बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, एवं शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। उपसंचालक सिसोदिया ने यह भी अवगत कराया कि पशुपालन विभाग द्वारा "खुर पका-मुंह पका" टीकाकरण अभियान दिनांक 01 जुलाई से शुरू किया गया है जो कि 31 अगस्त 25 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विकासखंड के समस्त ग्रामों में गौवंश एवं अन्य पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें