ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: चिराखान में डेंगू के मिले मरीज पंचायत एवं   स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग मशीन से किया धुंआ, बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

Admin

Fri, Oct 18, 2024
   
चिराखान। क्षेत्र में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चिराखान में डेंगू पीड़ितों की संख्या बड़ती जा रही  है।  संदिग्ध डेंगू मरीजों की जांच रिपोर्ट में  डेंगू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग व पंचायत डेंगू की रोकथाम में जुटा हुआ है, लेकिन बर्षा के कारण  फैली गंदगी और जगह-जगह गड्ढों में भरा पानी परेशानी का सबब बना हुआ है।सरपंच कालुराम भाभर एवं सीएचओ शिल्पा बैरागी ने बताया कि लगातार प्रभावित क्षेत्रों में  लार्वा नष्ट करने और फागिंग कर लोगों को जागरूक करने की कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को पंचायत द्वारा गांव  में  डेंगू प्रभावित क्षेत्र में फॉगिंग मशीन से किया धुंआ, बीमारियों से बचाव की दी जानकारी।क्षेत्र में लगातार डेंगू के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग लोगों को डेंगू के फैलने और इससे बचाव के तरीके भी बता रहा है। इसके बावजूद डेंगू के मरीज रोकने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में डेंगू का मच्छर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। धुआ करते समय  सीएचओ शिल्पा बैरागी,सचिव मुकेश निगम,रोजगार सहायक पप्पुलाल यादव उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें