ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सरदारपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत एवं बीमा राशि प्रदान करे - विधायक ग्रेवाल,किसानो को 10 घण्टे दिन मे ही बिजली प्रदान की जाए, मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग

Admin

Mon, Sep 4, 2023


सरदारपुर । विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर मे अल्प वर्षा होने से सरदारपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर सोयाबीन सहित अन्य फसलो का उचित सर्वे करवाने की मांग की है पत्र के माध्यम से बताया गया है कि अल्प वर्षा की वजह से खेत मे खडी सोयाबीन सहित अन्य फसले खराब होने की स्थिति मे है, फसले सूखने से किसानो का अत्यधिक नुकसान हुआ है। किसानो वर्ग के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। वर्तमान मे किसानो को सिंचाई के लिए 10 घण्टे के स्थान पर केवल 7 घण्टे बिजली रात्रि के समय मे प्रदाय की जा रही है जिससे किसानो को अत्यधिक परेशानियो का सामना करना पड रहा है जिससे किसानो मे गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है इसलिए विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर को सूखाग्रस्त घोषित कर अल्प वर्षा से खराब हो रही सोयाबीन सहित अन्य फसलो का राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक ग्रामो का उचित सर्वे स्थानीय जनप्रतिनिधीयो एवं किसानो की उपस्थिति मे करवाकर राहत राशि, बीमा राशि प्रदान करने एवं किसानो को सिंचाई हेतु पूर्वानुसार 10 घण्टे बिजली दिन के समय मे ही प्रदान करने हेतु शीघ्र ही विभागो को आदेशित किया जाए। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें