ब्रेकिंग

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन,एसडीएम ओर एसडीओपी ने सुनी समस्या

31 उपवास की तपस्या अनुमोदनार्थ कार्यकर्म संपन्न,वरघोड़ा निकाला

रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंत्रोच्चार से धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

सूचना

उपलब्धि : डीसेंट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी अनय झानिया का राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए इंदौर संभाग की टीम में हुआ चयन

Bakhtavar Express

Wed, Nov 12, 2025

सरदारपुर। डीसेंट क्रिकेट अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अनय झानिया का चयन इंदौर संभाग टीम में हुआ है, जो आगामी राज्य स्तरीय एस.जी.एफ.आई. टूर्नामेंट में छतरपुर में भाग लेंगे।

अनय ने अपने शानदार प्रदर्शन, मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस चयन का श्रेय अकादमी के कोच चंद्रपाल सिंह सिसोदिया, राहुल खराड़ी तथा मेंटर चेतन ठाकुर के निरंतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को जाता है।

अनय के पिता लाल सिंह झानिया ने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए डीसेंट क्रिकेट अकादमी का आभार जताया और कहा कि अकादमी के सहयोग व मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है।

इस अवसर पर अकादमी के जिला अध्यक्ष सचिन बाफना, उपाध्यक्ष नंदन वैद्य, जिला सचिव अरुण यादव,सचिव यूनुस शेख, तथा सदस्य दिलीप बागरेचा, इरशाद खान, धन्नालाल बरफा, सादिक कुरैशी, संजय चौधरी, सुखराम भुरिया, और राजेश झानिया ने अनय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें