ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: गर्भगृह में विराजित मां कामाख्या कालका के दर्शन के लिए उमडा श्रधालुओ का सेलाब,माताजी मंदिर पर 2 दिनों में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Admin

Fri, Oct 11, 2024
राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर पर मंदिर के गर्भगृह में विराजित दक्षिणमुखी देवी कालिका के दर्शन वंदन हेतु 2 दिन मंदिर के द्वार खोले गए। इस दौरान 2 दिनों में 5 हजार से अधिक भक्तों ने मां कामख्या के दर्शन कर उनके आगे आपना शीश नमाया। पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर के शास्त्री कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में विराजमान दक्षिण मुखी मां कामाख्या के दर्शन हेतु 2 दिन 10 एवं 11 अक्टुबर को द्वार खोले गए। इस दौरान दौरान राजगढ़ नगर-सहित आसपास क्षेत्र तथा अन्य जिलो से भी भक्त दर्शन करने पहुंचे। 2 दिनों तक सूर्य उदय से सूर्यास्त तक मन्दिर में करीब 5 हजार से अधिक भक्तों ने मां कामाख्या के दर्शन-वंदन किए। मां कामाख्या के द्वार भक्तों के दर्शन हेतु वर्ष भर में केवल 2 दिन चैत्र नवरात्रि तथा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथि को ही खोले जाते है। मां कामाख्या के दर्शन मात्र से ही कई प्रकार के रोगों एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें