ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कुशलपुरा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराया,3 विद्यार्थियों के मॉडल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित 

Admin

Tue, Jan 7, 2025
सरदारपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धार में आयोजित जिला स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में हाईस्कूल कुशलपुरा से 6 बच्चों ने प्रतिभागिता की इनमें से 3 बच्चों के मॉडल संभाग स्तर के लिए चयनित हुए। विद्यालय स्तर पर विभिन्न विधाओं में 9 मॉडल ने प्रतिभागिता की थी जिसमें से चयनित 7 संकुल स्तरीय प्रदर्शनी से विकासखंड हेतु तथा यहां से 6 मॉडल जिले हेतु चयनित हुए थे। अब विद्यालय से विज्ञान शिक्षिका कु अंतिम अलावा और श्रीमती वल्लू सोलंकी के मार्गदर्शन में माही नर्वे, आकाश सोलंकी और वीरेन्द्र बारिया 9 और 10 जनवरी को संभाग स्तर पर प्रदर्शनी में इंदौर सहभागिता करेंगे।       उक्त चयन हेतु संस्था प्रधान नीतीश सिंह राठौर, छगनलाल सांकला, चंदनबाला कटारा, पांचू नर्वे, श्रीमती पूजा भायल, कु लक्ष्मी मकवाना, अक्षय हामड़, शरद पंवार और पूनमसिंह मावी सहित सभी बच्चों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाभू चारण, संकुल प्राचार्य रमेश निनामा, जनशिक्षक श्री बाजपेई, श्री शर्मा, श्री मंडलोई और साथी शिक्षकों ने बधाई दी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर सरपंच भीलसिंह गुंडीया, पानसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र नर्वे, भूरालाल गुंडीया, सोहन देवदा, मैलाश गुंडिया ने हर्ष व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें