ब्रेकिंग

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

कल निकलेगी भगवान राजराजेश्वर की राजसी सवारी,प्रजा का हाल जानने राजसी ठाट बाठ से करेंगे भ्रमण

सूचना

: सुपर ओवर से हुआ महाराव बख्तावर सिंह ट्राफी के चैंपियन का फैसला, झालोद की टीम बनी विजेता

Admin

Thu, Mar 2, 2023


अमझेरा। स्व प्रेमसिंह दत्तिगांव की स्मृति मे पुलिस थाने के पिछे मैदान मे चल रहे ओपन टेनिस बाल टूर्नामेंट मे बेहद रोमांचक मुकाबले हुआ। फाइनल मैच गुजरात की टीम झालोद एवं राज राजेश्वर इलेवन कुंदनपुर के मध्य हुआ। जिसमे अपने निर्धारित ओवर मे दोनो टीमों का स्कोर 104 रहा जिसके चलते विजेता का फैसला नही हुआ मैच टाई रहा जिसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमे झालोद की टीम विजेता हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा, धर्मेंद्र मंडलोई, अखिलेश यादव, ब्रजेश ग्रेवाल धुलजी रेवटिया, नीलेश सोनी, निलंबर शर्मा, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, शिवा मकवाना सहित एस डी एम राहुल चौहान, एस डी ओ पी राम सिंह मेडा ने सम्बोधित किया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा अमपायर निर्मल वास्केल, जीतू चौहान, स्कोरर नारायण दीक्षित, उदय सोनी एवं कार्यकर्ताओ को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट की विजेता टीम झालोद गुजरात को एक लाख रुपये नगद एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिसके बाद उपविजेता रही राज राजेश्वर इलेवन कुंदनपुर को इक्यावन हजार रुपये नगद एवं मेडल दिये गये। दोनो हि एवं पुरस्कार दत्तिगांव परिवार के द्वारा दिये गये। विजेता उपविजेता टीम को बड़ी आकर्षक ट्राफी अर्जुन मोहनीय उपसरपंच के द्वारा प्रदान की गई। फाइनल मैच मे मेन ऑफ मैच वशीम शेरानी, मेन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बल्लेबाज देवा झालोद, बेस्ट बालर कुणाल झालोद, बेस्ट विकेट कीपर अपना क्लब नागदा के लोकेश जोशी, बेस्ट फिल्डर नौशाद झालोद, बेस्ट कैच शाहिद, बेस्ट चेरिंग अवार्ड हेमंत सिंह परिहार को प्रदान किया गया। बख्तावर क्रिकेट क्लब के द्वारा सभी अतिथियों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित ने किया व आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी ने माना।


सुपर ओवर से हुआ फैसला
फाइनल मैच मे झालोद टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाये। राज राजेश्वर इलेवन कुंदनपुर लक्ष्य का पिछा करने उतरी और निर्धारित ओवर मे 104 रन बनाये जिसके चलते मैच टाई हुआ। इसके बाद मैच मे रोमांच और बड़ा गया थोड़ी देर बार फिर से दोनो टीम के बिच सूपर ओवर मैच हुआ। जिसमे राज राजेश्वर इलेवन ने 11 रन बनाये दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करते हुए एक बाल शेष रहते 12 रन बनाकर झालोद की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें